{"_id":"5cda733abdec22070f67efb9","slug":"lok-sabha-chunav-2019-pm-narendra-modi-address-to-varanasi-voters-says-kashi-will-vote-for-kamal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने कहा-मुझे काशी के मन में कमल होने का भरोसा, वाराणसी के नाम संदेश की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी ने कहा-मुझे काशी के मन में कमल होने का भरोसा, वाराणसी के नाम संदेश की 10 बड़ी बातें
Tue, 14 May 2019 04:08 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Tue, 14 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के नाम मोदी का संदेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम, वाराणसी से उम्मीदवार भी हैं। यहां अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है।
मोदी के संदेश की 10 बड़ी बातें:
विज्ञापन
मोदी के संदेश की 10 बड़ी बातें:
- मुझे मौका देकर काशी ने मेरा जीवन धन्य कर दिया। मेरा जीवन काशी के काम आया, इसका संतोष है।
- जन भागीदारी से काशी का विकास संभव हुआ।
- मेरे रोम-रोम में काशी है। जो काशी आया वह यहीं का होकर रह गया।
- वाराणसी आमूल चूल परिवर्तन का गवाह बना है। काशी के नए रूप से लोग अभिभूत हैं। काशी ने विकास की नई लकीर खींची है।
- पांच साल में हमने बहुत कुछ किया है और अभी आगे बहुत कुछ करना बाकी है।
- काशी में रोड शो के बाद लोगों ने कहा, आप मत आइए हम सब संभाल लेंगे।
- मुझे विश्वास है कि काशी के मन में कमल है। भारत के भाग्य को बाबा विश्वनाथ की धरती से अंकित करेगा।
- काशी को मेरे लिए, जब पूरा देश उसकी ओर देख रहा होगा तो उसे मतदान का नया रिकॉर्ड भी बनाना होगा। क्यों न देश भर का रिकॉर्ड तोड़ा जाए।
- आप सोशल मीडिया पर वोटिंग के बाद सेल्फी जरूर डालिए, उसे देखकर मुझे आनंद होगा।
- मैं तो काशी वासी बन गया हूं तो अंत में यही कहूंगा--हर हर महादेव, हर हर गंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन