फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: PM Modi will file nomination from Varanasi on 26th April

पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी से करेंगे नामांकन, नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

Tue, 23 Apr 2019 10:30 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 23 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: PM Modi will file nomination from Varanasi on 26th April
अमित शाह-नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को  वाराणसी में नामांकन करेंगे। इससे पहले 25 अप्रैल को उनका रोड शो होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पीएम मोदी मौजूदा समय में वाराणसी से ही सांसद हैं। 
विज्ञापन

 


अमित शाह ने कहा कि नामांकन के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार, अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे सहित कई एनडीए नेता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कयासों पर शाह ने कहा, देश में लोकतंत्र है, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। कांग्रेस भ्रमित है, हम नहीं। हमारे उम्मीदवार का नाम घोषित हो चुका है। नरेंद्र मोदी यहां से चुनाव लड़ेंगे। 
 


इस दौरान अमित शाह ने ये भी कहा कि मुझपर चलाया गया केस फर्जी थी, अदालत इस संबध में अपना फैसला सुना चुकी है। मुझे राहुल गांधी की कानूनी समझ पर कुछ नहीं कहना है। 

2014 में मोदी की बड़ी जीत

बता दें कि 2014 में पीएम मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़कर बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके अलावा उन्होंने वडोदरा से भी जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में वाराणसी सीट को बरकरार रखा था। 2014 में अरविंद केजरीवाल ने भी वाराणसी से चुनाव लड़ा था लेकिन बड़े अंतर से हार गए थे। 


इस बार उनके ओडिशा के पुरी से लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यहां से संबित पात्रा चुनाव लड़ रहे हैं। 

सपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय से शालिनी यादव को गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया है। 2017 में कांग्रेस की टिकट पर महापौर पद का चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव कुछ समय ही सपा में शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed