फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi rally in khandwa Madhya Pradesh

कितने भी हवन करा दें, जनेऊ दिखा दें, भगवा पर आतंक के दाग के पाप से नहीं बचेंगे: मोदी

Sun, 12 May 2019 09:02 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 12 May 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi rally in khandwa Madhya Pradesh
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भगवा आतंकवाद के मुद्दे का जिक्र कर कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। साथ ही पीएम ने अपनी रैली में पाकिस्तान का मुद्दा और भोपाल गैस त्रासदी का मामला उठाकर कांग्रेस को घेरा।  

विज्ञापन


रैली में पीएम मोदी ने भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ये कितने भी हवन करा दें, ये कितने भी जनेऊ दिखा दें, पुलिस को भगवा ड्रेस भी सिलवा दें। लेकिन भगवा में जो आतंक के दाग लगाने की इन्होंने साजिश की है, उस पाप से ये बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

 


पीएम ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आप यहां मध्य प्रदेश में ही देख लीजिए। यहां एक ही पार्टी के ढाई यानी 'टू प्वाइंट फाइव सीएम' हैं। प्रशासन को भी पता नहीं चलता कि किसका आदेश मानना है। गुंडों, हत्यारों और डकैतों को खुला लाइसेंस दिया गया है।
 


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब यहां पर हमला करते थे तो ये निर्दोषों को जेल में ठूंस देते थे। हिंदू आतंकवाद का कुतर्क करने के लिए हमारी महान परंपरा का अपमान करने के लिए जो गंभीर षड्यंत्र इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करने के लिए किया है, इसका जवाब आज इनको मिल रहा है।

पीएम ने भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि भोपाल में हजारों लोगों को जहरीली गैस के हवाले कर दिया गया, कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया गया, इस कांड के गुनहगार को सरकारी विमान से भगा दिया गया। इस पर भी ये यही कहेंगे- हुआ तो हुआ।


मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि 1984 में सिखों के साथ अत्याचार हुआ और ये कहते हैं 'हुआ तो हुआ' और जो 1984 के दंगों में जनता का गुनहगार है उसे पंजाब का प्रभारी बनाया लेकिन वहां के लोगों ने विरोध किया तो उसे वहां से लाकर यहां आपका मुख्यमंत्री बना दिया।


खंडवा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण 19 मई वोट डाले जाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed