कितने भी हवन करा दें, जनेऊ दिखा दें, भगवा पर आतंक के दाग के पाप से नहीं बचेंगे: मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खंडवा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भगवा आतंकवाद के मुद्दे का जिक्र कर कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। साथ ही पीएम ने अपनी रैली में पाकिस्तान का मुद्दा और भोपाल गैस त्रासदी का मामला उठाकर कांग्रेस को घेरा।
रैली में पीएम मोदी ने भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ये कितने भी हवन करा दें, ये कितने भी जनेऊ दिखा दें, पुलिस को भगवा ड्रेस भी सिलवा दें। लेकिन भगवा में जो आतंक के दाग लगाने की इन्होंने साजिश की है, उस पाप से ये बच नहीं पाएंगे।
PM Modi in Khandwa, Madhya Pradesh: Ye kitne bhi havan kara dein, kitne bhi janeu dikha dein, ye police ko bhi bhagwa dress silva dein, lekin bhagwa mein jo aatankwad ke daag lagane ki unhone sajish ki hai, us paap se ye Congress ya 'mahamilavati' kabhi nahi bach paayenge pic.twitter.com/2MQCTdeUE0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 12, 2019
पीएम ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आप यहां मध्य प्रदेश में ही देख लीजिए। यहां एक ही पार्टी के ढाई यानी 'टू प्वाइंट फाइव सीएम' हैं। प्रशासन को भी पता नहीं चलता कि किसका आदेश मानना है। गुंडों, हत्यारों और डकैतों को खुला लाइसेंस दिया गया है।
PM Modi in Khandwa, MP: In Madhya Pradesh one party has 2.5 Chief Minister. Administration doesn't even know whose orders are to be followed. Goons, murderers and dacoits have been given license. pic.twitter.com/Xjg1TmjQRW
— ANI (@ANI) May 12, 2019
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब यहां पर हमला करते थे तो ये निर्दोषों को जेल में ठूंस देते थे। हिंदू आतंकवाद का कुतर्क करने के लिए हमारी महान परंपरा का अपमान करने के लिए जो गंभीर षड्यंत्र इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करने के लिए किया है, इसका जवाब आज इनको मिल रहा है।
पीएम ने भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि भोपाल में हजारों लोगों को जहरीली गैस के हवाले कर दिया गया, कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया गया, इस कांड के गुनहगार को सरकारी विमान से भगा दिया गया। इस पर भी ये यही कहेंगे- हुआ तो हुआ।
मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि 1984 में सिखों के साथ अत्याचार हुआ और ये कहते हैं 'हुआ तो हुआ' और जो 1984 के दंगों में जनता का गुनहगार है उसे पंजाब का प्रभारी बनाया लेकिन वहां के लोगों ने विरोध किया तो उसे वहां से लाकर यहां आपका मुख्यमंत्री बना दिया।
खंडवा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण 19 मई वोट डाले जाएंगे।