फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha chunav 2019 PM Modi Chant Vande Mataram but Nitish Kumar silence

जब पीएम मोदी ने लगाया वंदे मातरम का नारा, मंच पर मौजूद नीतीश मुस्कुराते रहे

Wed, 01 May 2019 08:46 PM IST
भाषा Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 May 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019 PM Modi Chant Vande Mataram but Nitish Kumar silence
नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कई बार चुप्पी भी शब्दों की तुलना में कहीं ज्यादा बोल जाती है। एक चुनाव रैली में हाल ही में यह नजारा देखने को मिला। दरअसल,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्थकों के साथ ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। लेकिन मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठे रहे और मुस्कुराते रहे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
यह वीडियो 25 अप्रैल का है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरभंगा में एक चुनाव रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर मौजूद लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान सहित अन्य नेता ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं और सिर्फ मुस्कुरा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के अगले कदम के बारे में अटकलें लगा रहे हैं।  तीन तलाक और अनुच्छेद 370 जैसे विवादास्पद विषयों पर भाजपा के साथ जदयू के मतभेद और अलग - अलग रूख जगजाहिर हैं। बता दें कि कि जदयू ने साल 2017 में राजद से गठबंधन तोड़ लिया था और एक बार फिर भाजपा से हाथ मिला कर राज्य में नयी सरकार का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर यूजर ने लिखा- कभी चुनौती देने वाले हुआ करते थे नीतीश अब फॉलोअर हैं

टि्वटर पर इस फुटेज के साथ एक यूजर ने लिखा, ‘नीतीश कुमार का दिलचस्प मामला। कभी चुनौती देने वाले हुआ करते थे और अब फॉलोअर हैं।’  हालांकि, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'हमारी पार्टी मानती है कि देश के लिए श्रद्धा कई तरीकों से दिखाई जा सकती है और बेशक, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाना उनमें से एक है। लेकिन हमारी संस्कृति एक विविध संस्कृति है और हमें एक-दूसरे के रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए और लोगों को एक विशेष तरीके से अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन करने के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए।' 


प्रसाद ने कहा 'परम वीर चक्र धारक अब्दुल हमीद के बलिदान ने हमें 1965 के युद्ध को जीतने में मदद की और 1971 की लड़ाई में हमारी जीत फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा सहित अन्य लोगों ने हासिल की। इसलिए, यह ध्यान में रखना होगा कि देश सभी का है और किसी को भी राष्ट्र के प्रति वफादारी साबित करने की उसकी इच्छा के खिलाफ कुछ भी करने या कहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।’ उल्लेखनीय है कि नीतीश बीच में कुछ बरसों को छोड़ कर दो दशक से अधिक समय से भाजपा के सहयोगी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed