फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Pankaja Munde made controversial statement on Rahul Gandhi

पंकजा मुंडे के बिगड़े बोल, कहा-राहुल गांधी के गले में बम बांधकर भेज दो पाकिस्तान

Mon, 22 Apr 2019 08:52 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 22 Apr 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Pankaja Munde made controversial statement on Rahul Gandhi
राहुल पर पंकजा मुंडे के बिगड़े बोल - फोटो : Amar Ujala

इस लोकसभा चुनाव मे नेताओं की जुबान से खूब विवादित बोल फूट रहे हैं। महाराष्ट्र की भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। महाराष्ट्र के जालना में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने की बात को लेकर उन्होंने कहा,

विज्ञापन

हमारे जवानों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। जबकि कुछ लोग पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत कहां हैं। मैं कहती हूं कि राहुल गांधी के शरीर पर बम बांधकर उन्हें वहां भेज देना चाहिए, तब उन्हें समझ में आएगा।

विज्ञापन

पंकजा मुंडे ने कहा कि आजकल कोई भी खड़ा होता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करने लगता है। मोदी ऐसे लोगों को जानते तक नहीं हैं, फिर भी वो लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पुलवामा हमले के बाद भारत ने एयरस्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की थी। जिसके बाद विपक्ष के कई नेताओं ने सबूत की मांग की थी। इससे पहले साल 2016 में जम्मू कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। हमले में सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद सेना ने 2016 के सितंबर में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 


पंकजा मुंडे महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। वो परली से विधायक हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। इस बार चुनावी मैदान में पंकजा की बहन प्रीतम मुंडे हैं जो पारिवारिक सीट बीड से लड़ रही हैं। पंकजा मुंडे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से की थी। साल 2001 में वह बीड जिले की परली विधानसभा सीट से पहली पार विधायक चुनी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed