फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Result: One good news for Congress in Exit poll results 2019

एग्जिट पोल नतीजे में कांग्रेस ने बुरी तरह मात खाई , पर एक अच्छी खबर भी आई

Mon, 20 May 2019 06:15 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 20 May 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Result: One good news for Congress in Exit poll results 2019
सोनिया और राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल ने एक बार फिर भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए खुशखबरी सुना दी है। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है।हालांकि, 23 मई को नतीजे आने के बाद ही असल तस्वीर साफ होगी, लेकिन मौजूदा तस्वीर तो यही बता रही है कि विपक्ष अपने मकसद में कामयाब होता नहीं दिख रहा है। खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक हैं। 

विज्ञापन


एनडीए 300 के पार 

दो एग्जिट पोल को छोड़ दें तो अमूमन हर एग्जिट पोल में भाजपा और सहयोगियों को 300 पार दिखाया गया है। राहुल गांधी की तमाम कड़ी मेहनत के बावजूद कांग्रेस तीन अंकों तक पहुंचने में भी नाकाम दिख रही है। निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर जरूर है। हर एग्जिट पोल यूपीए को 100 से ज्यादा सीटों तक पहुंचा रहा है। 
विज्ञापन


2014 चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया था। उसे महज 44 सीटें ही मिली थीं। इसके चलते कांग्रेस को लोकसभा में प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिल सका था। इस दर्जे के लिए कुल 543 सांसदों वाली लोकसभा में 10 फीसदी जनप्रतिनिधियों का चुनकर आना जरूरी है, यानि 53 सांसद। कांग्रेस इससे चूक गई थी और पांच साल तक सदन में इस दर्जे के लिए जूझती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के सभी एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में वह भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाले दूसरी बड़ी पार्टी होगी। लोकसभा में उसे प्रतिपक्ष का दर्जा भी मिल जाएगा। यानि एग्जिट पोल नतीजे के बाद कांग्रेस के लिए एकमात्र खुशी की बात यही है कि उसे प्रतिपक्ष का दर्जा आसानी से मिल जाएगा। 

कांग्रेस को कुछ राज्य में थोड़ा बेहतर परिणाम मिलता नजर आ रही है और इसी वजह से उसका आंकड़ा 70 के पार बताया जा रहा है। ये राज्य हैं पंजाब, तमिलनाडु। पंजाब में उसे 8 से 10 सीटें और तमिलनाडु में सहयोगियों के साथ 35-40 सीटें मिल रही हैं। जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश में उसके प्रदर्शन में कोई सुधार नजर नहीं आया। 

उत्तर प्रदेश में बुरा हाल 

एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमटती दिख रही है। ये सीटें हैं राहुल गांधी की अमेठी और सोनिया गांधी की रायबरेली सीट। अधिकतर सीटों पर पार्टी मुख्य मुकाबले से बाहर है। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा से सत्ता छिनी थी। लेकिन एग्जिट पोल बता रहे हैं कि कांग्रेस को राजस्थान, मध्यप्रदेश में कोई फायदा नहीं हो रहा है। 
 

एग्जिट पोल में एनडीए और यूपीए को कितनी सीटें 

न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई हैं। 

न्यूज 18-इप्सॉस के पोल में एनडीए को 336 सीटें दिखाई गईं है। आपको बता दें कि ये आंकड़ा ठीक 2014 जितना ही है। वहीं यूपीए को 82 और अन्य को 124 सीटें दी गई हैं। 

टाइम्स नाउ-वीएमआर के मुताबिक एनडीए को 306, यूपीए को 132 और अन्य को 104 सीटें मिली हैं। न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 282 से 290 के बीच सीटें दी हैं। यूपीए 118 से 126 सीट के बीच झूल रहा है। वहीं अन्य को 130 से 138 सीटें मिली हैं। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 300 सीट मिली हैं। यूपीए को 120 और अन्य को 122 सीटें दिखाई गई हैं। 

न्यूजएक्स ने एनडीए को सबसे कम यानी 242 सीटें दी हैं। यूपीए को 162 और अन्य को 136 सीटें दी गई हैं।

#ResultsWithAmarUjala भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
AajTak-Axis 339-365 77-108 79-111
ABP-Nielsen 277 130 135
India TV-CNX 300 120 122
News18-Ipsos 336 82 124
News 24-Chanakya 350 95 97
NewsX 242 162 136
Times Now-VMR 306 132 104
News Nation 282-290 118-126 130-138
Republic-C Voter 305 124 113

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed