{"_id":"5cdae299bdec22073706c71c","slug":"lok-sabha-chunav-2019-navjot-kaur-sidhu-hits-sought-at-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर की वजह से नहीं मिला लोकसभा का टिकट: नवजोत कौर सिद्धू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमरिंदर की वजह से नहीं मिला लोकसभा का टिकट: नवजोत कौर सिद्धू
Tue, 14 May 2019 09:39 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, चंडीगढ़
भाषा, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 14 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
नवजोत कौर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को एक विवाद को हवा देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी महासचिव पंजाब प्रभारी आशा सिंह ने पुख्ता इंतजाम किया था कि उन्हें अमृतसर संसदीय सीट से टिकट न मिले।
विज्ञापन
उन्होंने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा कि कैप्टन साहिब और आशा कुमारी सोचती हैं कि मैडम सिद्धू संसदीय सीट का टिकट पाने की हक़दार नहीं हैं। मुझे अमृतसर से टिकट इसलिए नहीं दिया गया कि मैं बीते साल अमृतसर में हुए दशहरा रेल हादसे से पैदा हुई नाराजगी की वजह से जीत नहीं पाऊंगी।
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री और पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि वह खुद अकेले ही पार्टी को सूबे की सभी 13 सीटों पर जिता सकते हैं। उन्होंने इस सूबे में पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बरतने की ओर इशारा करते हुए कहा कि देखिए, अमरिंदर सिंह हमारे जूनियर कप्तान हैं। राहुल गांधी हमारे सीनियर कप्तान हैं। हमारे जूनियर कप्तान ने कहा है कि वे खुद से 13 सीटें जिता सकते हैं।
विज्ञापन
इससे नाखुश कांग्रेस नेता ने कहा कि कैप्टन साहिब प्रचार करेंगे। आशा कुमारी भी स्टार प्रचारक हैं। सिद्धू साहब वहां जाएंगे जहां राहुल उनसे जाने को कहेंगे। कौर ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए टिकट का दावा किया था लेकिन पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को इसके लिए चुना। बंसल चंडीगढ़ से चार बार सांसद रह चुके हैं।
अमृतसर में कांग्रेस ने मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह को शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने उतारा है। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से तीन बार सांसद रह चुके है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जायेंगे।