फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Navjot Kaur Sidhu hits sought at Amarinder Singh

अमरिंदर की वजह से नहीं मिला लोकसभा का टिकट: नवजोत कौर सिद्धू

Tue, 14 May 2019 09:39 PM IST
Trainee Trainee भाषा, चंडीगढ़
भाषा, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 14 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Navjot Kaur Sidhu hits sought at Amarinder Singh
नवजोत कौर - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को एक विवाद को हवा देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी महासचिव पंजाब प्रभारी आशा सिंह ने पुख्ता इंतजाम किया था कि उन्हें अमृतसर संसदीय सीट से टिकट न मिले।

विज्ञापन


उन्होंने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा कि कैप्टन साहिब और आशा कुमारी सोचती हैं कि मैडम सिद्धू संसदीय सीट का टिकट पाने की हक़दार नहीं हैं। मुझे अमृतसर से टिकट इसलिए नहीं दिया गया कि मैं बीते साल अमृतसर में हुए दशहरा रेल हादसे से पैदा हुई नाराजगी की वजह से जीत नहीं पाऊंगी। 
विज्ञापन


पंजाब के मंत्री और पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि वह खुद अकेले ही पार्टी को सूबे की सभी 13 सीटों पर जिता सकते हैं। उन्होंने इस सूबे में पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बरतने की ओर इशारा करते हुए कहा कि देखिए, अमरिंदर सिंह हमारे जूनियर कप्तान हैं। राहुल गांधी हमारे सीनियर कप्तान हैं। हमारे जूनियर कप्तान ने कहा है कि वे खुद से 13 सीटें जिता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाखुश कांग्रेस नेता ने कहा कि कैप्टन साहिब प्रचार करेंगे। आशा कुमारी भी स्टार प्रचारक हैं। सिद्धू साहब वहां जाएंगे जहां राहुल उनसे जाने को कहेंगे। कौर ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए टिकट का दावा किया था लेकिन पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को इसके लिए चुना। बंसल चंडीगढ़ से चार बार सांसद रह चुके हैं। 


अमृतसर में कांग्रेस ने मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह को शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने उतारा है। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से तीन बार सांसद रह चुके है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed