फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Misa Bharti files nomination from Patliputra seat

मीसा भारती ने पाटलिपुत्र से भरा नामांकन, तेजप्रताप और राबड़ी भी पहुंचे

Thu, 25 Apr 2019 09:10 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Misa Bharti files nomination from Patliputra seat
मीसा भारती - फोटो : Twitter

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने आज पाटलिपुत्र सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ तेज प्रताप और मां राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। मीसा भारती जब नामांकन दाखिल करने पहुंचीं तो उनके हाथ में लालू यादव की तस्वीर थी। इस दौरान राबड़ी काफी उदास नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के बाद लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी बहन मीसा भारती को शेरनी बताया और कहा कि पाटलिपुत्र की सीट उनकी बहन ही जीतेंगी। तेजप्रताप ने कहा कि जिन्हें हमारे परिवार के खिलाफ नारेबाजी करनी है वो करें। लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि जनता सबका हिसाब करेगी और विरोधी इस बात को भी जान लें कि मीसा भारती की पाटलिपुत्र से जीत पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटलिपुत्र लोकसभा सीट इसबार लालू प्रसाद यादव के लिए नाक का सवाल बनी हुई है। क्योंकि इसबार के लोकसभा चुनाव में मीसा भारती लालू परिवार से इकलौती उम्मीदवार हैं जो चुनाव मैदान में हैं। उधर लालू यादव रांची के रिम्स अस्पताल में होने के कारण चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव में मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। रामकृपाल यादव को तब 3,83,262 जबकि मीसा को 3,42,940 वोट मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed