फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Menka gandhi makes Strategy ABCD formula for Varun Gandhi in Pilibhit, UP

बेटे वरुण की जीत के लिए मेनका गांधी का 'एबीसीडी' फॉर्मूला, कहा- वोट कम तो विकास कम

Mon, 15 Apr 2019 02:08 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 15 Apr 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Menka gandhi makes Strategy ABCD formula for Varun Gandhi in Pilibhit, UP
मेनका गांधी-वरुण गांधी(File Photo) - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बेटे वरुण गांधी की फतह के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। अपनी रैली में वह मतदाताओं को सीधा संदेश देतीं दिख रही हैं कि जिस क्षेत्र से भाजपा को जितना ज्यादा वोट मिलेगा, उस क्षेत्र का उतना ज्यादा विकास किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेनका पीलीभीत से मौजूदा सांसद हैं, जबकि वरुण गांधी सुल्तानपुर से सांसद हैं। इस बार दोनों की सहमति से भाजपा ने सीटों की अदला-बदली की है। अब मेनका सुल्तानपुर से तो वरुण गांधी पीलीभीत से चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों मुस्लिमों पर विवादास्पद बयान देने वाली मेनका गांधी ने एक जनसभा के दौरान कहा कि हमलोग पीलीभीत से हमेशा से जीतते चले आए हैं, लेकिन पता है कि किसी गांव में अन्य गांवों की अपेक्षा ज्यादा विकास के मानदंड क्या हैं। इतना कह कर उन्होंने अपना एबीसीडी का फॉर्मूला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र के गांवों को उन्होंने चार कैटेगरी में बांटा है। 

  1. 'ए' कैटेगरी- जिस गांव से भाजपा को 80 फीसदी वोट मिले
  2. 'बी' कैटेगरी- जिस गांव से भाजपा को 60 फीसदी वोट मिले
  3. 'सी' कैटेगरी- जिस गांव से भाजपा को 50 फीसदी वोट मिले
  4. 'डी' कैटेगरी- जिस गांव से भाजपा को 50 फीसदी से कम वोट मिले

उन्होंने आगे कहा कि 

  • विकास कार्य पहले ए कैटेगरी वाले गांवों से शुरू होते हैं। सबसे पहले यहां पूरा विकास किया जाता है।
  • ए कैटेगरी के गांवों का विकास पूरा होने के बाद बी कैटेगरी के गांवों का विकास कार्य शुरू होता है।
  • बी कैटेगरी के गांवों का विकास पूरा हो जाता है, तब सी कैटेगरी के गांवों में विकास कार्य शुरू होता है। 
  • ...और सबसे अंत में डी ग्रेड। डी तो कोई होना नहीं चाहेगा, क्योंकि सभी को बेहतर होना है। 


उन्होंने लोगों से कहा कि यह आपलोगों पर निर्भर करता है कि आप ए, बी या सी किस कैटेगरी में शामिल होना चाहते हैं और कैसा विकास चाहते हैं! 

मुस्लिमों पर बयान के बाद आयोग ने भेजा था नोटिस

Lok Sabha chunav 2019: Menka gandhi makes Strategy ABCD formula for Varun Gandhi in Pilibhit, UP
केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी - फोटो : amar ujala

पिछले दिनों मेनका गांधी तब विवादों में आई थीं, जब सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने यह कह डाला था कि वह मुस्लिमों के सपोर्ट के बिना भी उनकी जीत तय है और जब मुस्लिम अपना काम लेकर उनके पास आते हैं, तो काम करने की उनकी इच्छा नहीं होती। 

उनके बयान के बाद चुनाव आयोग ने मेनका गांधी को नोटिस भी जारी किया था। मालूम हो कि पीलीभीत में तीसरे चरण में मतदान होने हैं। 23 अप्रैल को वहां वोटिंग होगी और इसके ठीक एक महीने बाद 23 मई को चुनाव परिणाम आना है। 
(इनपुट: एएनआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed