फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Mamata Banerjee accuses, BJP distributing money through Hawala

ममता का आरोप, भाजपा हवाला के जरिए लोगों के बीच रुपये बांट रही है 

Fri, 10 May 2019 09:05 PM IST
अमित मंडल भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: अमित मंडल Updated Fri, 10 May 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Mamata Banerjee accuses, BJP distributing money through Hawala
ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा वोट पाने के लिए मतदाताओं के बीच रुपये बांटने के लिए हवाला माध्यम का इस्तेमाल कर रही है और कानून लागू करने वाली एजेंसियां इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बारासात लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार काकोली घोष दस्तीदार के समर्थन में अशोकनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेड प्लस सुरक्षा के तहत रुपये ले जाये जा रहे है और हवाला के माध्यम से लोगों के बीच पैसा बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा रात के दौरान उस समय यह अभियान चला रही है जब प्रचार समाप्त हो जाता है। यह आश्चर्यजनक है कि कानून लागू करने वाली कोई भी एजेंसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमें इस पर नजर रखने की जरूरत है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक उम्मीदवार को करोड़ों रुपये ले जाते हुए पकड़ा गया था। बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंगला इलाके में बृहस्पतिवार की देर रात भगवा पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष के वाहन से पुलिस ने 1.13 लाख रुपये जब्त किए थे।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने पूछा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से किसी भी स्थान पर उतरते हैं, तो किसी भी मीडियाकर्मी को इसके पास नहीं जाने दिया जाता है। ‘‘ऐसा क्यों है?’’ 

मोदी को निशाना बनाते हुए बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। ‘‘आपकी मौजूदगी इस बात की पुष्टि करती है कि तृणमूल कांग्रेस को राज्य की सभी 42 सीटें मिलेंगी।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘हम (तृणमूल कांग्रेस) ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते हैं जो झूठे हैं।’’ 

इस बीच भाजपा ने बनर्जी के आरोपों को ‘‘आधारहीन’’ बताया है।

बनर्जी के आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क किये जाने पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनके द्वारा लगाये गये हवाला के आरोप ‘‘आधारहीन’’ है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ये तृणमूल कांग्रेस के मंत्री और नेता हैं जो रुपये बांट रहे है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed