{"_id":"5cb3382dbdec22146325b5db","slug":"lok-sabha-chunav-2019-live-and-updates-election-round-up-of-14-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
14 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी
Sun, 14 Apr 2019 07:48 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Sun, 14 Apr 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 23 मार्च 2019
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
-अभिषेक मनु सिंघवी ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, "पहले चरण के बाद ही इस पर सवाल उठे लेकिन आयोग ने पूरा ध्यान नहीं दिया। अगर आप एक्स पार्टी का बटन दबाते हैं तो वो वाई पार्टी को जा रहा है। वीवीपैट पर डिस्प्ले भी 7 सेकेंड की जगह 3 सेकेंड के लिए दिखाई दिया। हम सुप्रीम कोर्ट से मांग करेंगे कि 50 फीसदी वीवीपैट का मिलान हो।"
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर से उतारे गए 'काले बक्से' पर सवाल उठाया है। शनिवार को पीएम मोदी की कर्नाटक में रैली थी और इसी दौरान उनके हेलिकॉप्टर से काले रंग का बक्सा उतारा गया था। रविवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस काले बक्से को लेकर कई सवाल उठाए और जांच की मांग की है।
पढ़ें पूरी खबर
-मथुरा वासियों के लिए रविवार का दिन शहर में सितारों के मेले का दिन रहा। हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से दूसरी बार मैदान में हैं और उनके लिए प्रचार की कमान संभाली उनके पति और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने। धर्मेंद्र का यूं प्रचार करना बेवजह नहीं था। इसके पीछे वोट-गणित का पूरा खेल छिपा था।
पढ़ें पूरी खबर
-जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-डोडा संसदीय सीट पर भाजपा के चुनाव प्रचार को पंख लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह कठुआ में रैली की। उन्होंने उमर, महबूबा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेकां के जम्मू-कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री होने के बयान पर भी निशाना साधा।
पढ़ें पूरी खबर
-उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रैली करते हुए पीएम मोदी ने कहा पुलवामा में आतंकियों ने गलती की तो हमने घर में घुसकर मारा। अब तो उस पार के लोगों को पता चल गया है कि तीसरी गलती करने की गलती नहीं करनी है वरना लेने के देने पड़ जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से संभावित गठबंधन को लेकर कहा कि देश खतरे में है। देश को मोदीजी और अमित शाहजी की जोड़ी से बचाने के लिए हम सब कुछ करने को तैयार हैं। हमारी कोशिश अंत तक जारी रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर
-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मोदी की सेना' वाले बयान पर कहा कि योगी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर
-बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके साथ ही बसपा ने अपने हिस्से की सभी 38 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर
-बीते कुछ सालों से हर चुनाव के दौरान आप नोटा के बारे में जरूर सुनते होंगे। हो सकता है आप खुद या आपके जानने वालों ने कभी न कभी नोटा का इस्तेमाल किया हो या करना चाहते हों। लेकिन ऐसा करने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ें। ताकि, आप जान सकें कि नोटा की शुरुआत कैसे हुई, नोटा है क्या और इससे फर्क क्या पड़ेगा।
पढ़ें पूरी खबर
-लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। इस चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई। अब 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना है। आइए जानते हैं, किस राज्य में किन लोकसभा सीटों पर है मतदान और क्या आपका शहर भी इस सूची में है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
14 अप्रैलः चुनाव अपडेट
-भाजपा की 20वीं लिस्ट जारी हो गई है। 20वीं सूची में 6 लोकसभा उम्मीदवारों और बंगाल की विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे, बृजेंद्र को हिसार से टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर