{"_id":"5cb2eeb2bdec22142901ab40","slug":"general-elections-oppositions-press-conference-on-evm-and-vvpat-congress-accused-evm-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- बटन दबाने पर एक ही पार्टी को गए वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विपक्ष ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- बटन दबाने पर एक ही पार्टी को गए वोट
Sun, 14 Apr 2019 02:06 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
कांफ्रेंस में मौजूद विपक्षी नेता
- फोटो : ANI
आज ईवीएम को लेकर विपक्ष की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "पहले चरण के बाद ही इस पर सवाल उठे लेकिन आयोग ने पूरा ध्यान नहीं दिया। अगर आप एक्स पार्टी का बटन दबाते हैं तो वो वाई पार्टी को जा रहा है। वीवीपैट पर डिस्प्ले भी 7 सेकेंड की जगह 3 सेकेंड के लिए दिखाई दिया।"
विज्ञापन
Abhishek Singhvi, Congress, at Opposition's press conference: Questions were raised after the 1st phase of election,we don't think EC is paying adequate attention. If you press the button before X Party,vote goes to Y party. VVPAT displays only for 3 seconds, instead of 7 seconds pic.twitter.com/78qLE0QlZ7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 14, 2019
अभिषेक मनु ने आगे कहा कि लाखों मतदाताओं के नाम बिना भौतिक सत्यापन के ऑनलाइन काट दिए गए। पार्टियों ने चुनाव आयोग को एक लंबी सूची दी है। वीवीपैट के कम से कम 50 फीसदी पेपर ट्रेल को गिनना अब और भी आवश्यक हो गया है।
मनु ने आगे कहा कि हम उच्चतम न्यायालय जाएंगे और ईवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान चलाएंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 21 राजनीतिक दल 50 प्रतिशत मतदान पर्चियों का मिलान ईवीएम से कराए जाने की मांग कर रहे हैं।