1 मई 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
01 मई: चुनाव की बड़ी खबरें
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया है। इस पर तेज बहादुर ने कहा कि मेरा नामांकन गलत तरीके से खारिज किया गया है। अपने साथ हुई इस ज्यादती के लिए सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। पूरी खबर
-चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए नोटिस थमाया है। कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू ने 17 अप्रैल को अहमदाबाद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। चुनाव आयोग ने इस पर सिद्धू से कल शाम छह बजे तक जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के दरबार में दिखे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के इटारसी में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- श्रीलंका की सरकार ने वहां हुए बम धमाकों के बाद टीवी चैनल पर जाकिर नाइक को बैन किया। यह वही जाकिर नाइक है जिसके दरबार में एक बार दिग्गी राजा देखे गए थे। डूब मरो कांग्रेस वालों। पूरी खबर -बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर का वाराणसी से नामांकन रद्द होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जब वे लोग (भाजपा) राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगते हैं तो उन लोगों को एक सैनिक का सामना भी करना चाहिए। जिन लोगों ने उन्हें (तेज बहादुर) खराब खाने की शिकायत को लेकर नौकरी से निकाल दिया उन्हें कैसे सच्चा देशभक्त कह सकते हैं। पूरी खबर
बाराबंकी में राहुल गांधी: मायावती जी और अखिलेश यादव जी का कंट्रोल नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है। ये याद रखिए कि नरेंद्र मोदी जी मुंझ पर दबाव नहीं डाल सकते। मोदी जी, सपा-बसपा पर दबाव डाल सकते हैं। पूरी खबर पढ़े
चुनाव आयोग द्वारा जवान तेजबहादुर का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी डर गए हैं और जवान का नामांकन रद्द करा दिया। पूरी खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने के सपने पर पानी फिर गया है। निर्वाचन अधिकारी ने तेज बहादुर का नामांकन पत्र रद्द कर दिया है। पूरी खबर
-यूपी में प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण प्रतापगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की रैली की सुरक्षा का जायजा लेने वाला वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है। पायलट ने सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को जेठवारा थाना इलाके के बरापुर गांव में लैडिंग कराई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। पूरी खबर
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा रैली में तृणमूल कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि हम दोबारा सत्ता में आते ही एनआरसी लाएंगे और शर्णार्थियों को भारतीय नागरिकता देंगे। पूरी खबर
-प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने रैली में गर्मजोशी से जय श्रीराम का नारा भी लगाया। उन्होंने आज गोसाईंनगर के मया ब्लॉक के समंथा गांव के पास एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तीख हमला बोला और भाषण के अंत में जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा भी लगाया। पूरी खबर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा को यूपी में तगड़ा झटका लगेगा। उन्होंने कहा कि हम उन्हें कई सीटों पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं और जहां पर हमारा प्रत्याशी कमजोर है वहां पर ऐसे लोगों को लड़ाया है जो भाजपा का वोट काटें। पूरी खबर
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र के वर्धा में एक अप्रैल को दिए भाषण के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत पर जांच की। आयोग को इसमें आचार संहिता उल्लंघन जैसा कुछ भी नहीं मिला। आयोग के इस फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी पार्टी का कहना है कि देश में दो तरह के कानून नहीं हो सकते हैं। पूरी खबर
-पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान होने वाली हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों को कमान सौंपी गई है। पांचवे चरण के चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की कुल 578 कंपनियों की तैनाती तय कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक ने बताया कि इन कंपनियों के अलावा 142 क्विक रिस्पॉन्स टीम(QRT) भी तैनात रहेंगे, जो हिंसा की खबर पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। पूरी खबर
-केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने वाले सच्चे अनुयायी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का अधिकार नहीं था, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। पूरी खबर
चुनाव आयोग ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघानी पर 72 घंटे तक देश में किसी भी तरह की सभा, रैली, साक्षात्कार या भाषण करने पर रोक लगा दी है। वाघानी पर सात अप्रैल को सूरत के अमरोली में एक जनसभा के दौरान दिए भाषण में अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप था। आयोग ने उसने जवाब मांगा था, और इस जवाब को असंतोषजनक पाकर आयोग ने 2 मई शाम चार बजे से अगले 72 घंटे के लिए यह बैन लगाया है। पूरी खबर