फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah targets Mamata Banerjee in Howrah rally

हावड़ा में गरजे अमित शाह, 23 मई के बाद सरस्वती और दुर्गा पूजा करने से कोई नहीं रोक सकेगा

Wed, 01 May 2019 04:43 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 01 May 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah targets Mamata Banerjee in Howrah rally
अमित शाह - फोटो : ANI

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा रैली में तृणमूल कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि हम दोबारा सत्ता में आते ही एनआरसी लाएंगे और शर्णार्थियों को भारतीय नागरिकता देंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लोगों को अपना काम कराने लिए टीएमसी को टैक्स देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय केवल 1.32 लाख करोड़ रुपये दिए गए जबकि एनडीए नीत भाजपा सरकार ने बंगाल को 4.24 लाख करोड़ रुपये दिए। लेकिन लोगों तक ये राशि नहीं पहुंच रही है जिसका सबसे बड़ा कारण राज्य में भारी संख्या में भ्रष्टाचार का होना है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि बम बनाने की इकाइयों के अलावा तृणमूल कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल में और कोई फैक्टरी नहीं लगी है। टीएमसी हिंसा को अंजाम दे रही हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दीमक की तरह देश को घुसपैठिए बर्बाद कर रहे हैं। हम उन्हें निकाल कर बाहर फेकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 8 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय पहुंचाकर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है।


शाह ने कहा कि आज के समय में राज्य में हिन्दुओं को धार्मिक जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है। ममता दीदी कितना भी अत्याचार करना है कर लो, 23 मई के बाद हमें सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा करने से कोई नहीं रोक सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed