राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगने वालों को एक सैनिक का सामना करना चाहिए: अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SP's Akhilesh Yadav on Varanasi candidate's nomination rejected: When they are asking for votes in the name of nationalism, they should have faced a soldier. People who dismissed him from his job because he complained about food, how can those people be called real patriots? pic.twitter.com/essvzB27gZ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 1, 2019विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव का पर्चा खारिज हो गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए दो नोटिसों का जवाब देने बुधवार 11 बजे तेज बहादुर यादव अपने वकील के साथ आरओ से मिलने पहुंचे, लेकिन उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया।
नामांकन रद्द होने के बाद तेज बहादुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा नामांकन गलत तरीके से खारिज किया गया है। मैं इस ज्यादती के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन रद्द करने के लिए सरकार की तरफ से डीएम पर दबाव बनाया गया। 11 बजे तक मैं अपना स्पष्टीकरण जमा करने गया और मेरा नामांकन यह कहकर रद्द कर दिया गया कि मैैंने 11 बजे तक अपने साक्ष्य जमा नहीं कराए। ये तानाशाही रवैया है।
नामांकन पत्र के नोटिस का जवाब देने के दौरान तेज बहादुर के समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। लेकिन पुलिस ने तेज बहादुर के समर्थकों को कचहरी परिसर से बाहर कर दिया। अब शालिनी यादव सपा की तरफ से चुनावी मैदान में मोदी को टक्कर देंगी।