फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: central forces in polling booth, no entry mamata state police in west bengal

बंगाल में हिंसा रोकने को केंद्रीय बलों के हवाले मतदान केंद्र, ममता की पुलिस करेगी बाहर 'चौकीदारी'

Wed, 01 May 2019 11:17 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 01 May 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: central forces in polling booth, no entry mamata state police in west bengal
Voting for election in West Bengal(File Photo)

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान होने वाली हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों को कमान सौंप दी गई है। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त केंद्रीय सुरक्षाबल तैनात रहेंगे, जबकि ममता बनर्जी सरकार की राज्य पुलिस मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र के अंदर राज्य पुलिस और केंद्रीय बल, दोनों का प्रवेश निषेध रहेगा। मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी को जरुरत महसूस होगी, तभी उनके बुलाने पर पुलिस बल अंदर जाएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



पांचवे चरण के चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की कुल 578 कंपनियों की तैनाती तय कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक ने बताया कि इन कंपनियों के अलावा 142 क्विक रिस्पॉन्स टीम(QRT) भी तैनात रहेंगे, जो हिंसा की खबर पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले चार चरणों में हुए चुनाव के दौरान लगातार हिंसात्मक घटनाएं हो रही थी। इस पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला था और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर हाल में केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की थी। इसके बाद आयोग के दिशा निर्देश पर बुधवार को यह बड़ा फैसला लिया गया। 


चौथे चरण के चुनाव के दौरान आसनसोल से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को भीड़ ने घेर लिया था। उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था। वहीं, बीरभूम में एक मतदान केंद्र में झड़प के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed