फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Kailash Vijayvargiya on Mamata Banerjee

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर लगाया ये गंभीर आरोप

Tue, 21 May 2019 05:21 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 21 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Kailash Vijayvargiya on Mamata Banerjee
कैलाश विजयवर्गीय

भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह की जान को खतरा है। ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी को बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


'अर्जुन सिंह का किया जा सकता है एनकाउंटर'

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अर्जुन सिंह की जान को खतरा है। उनका एनकाउंटर किया जा सकता है। अगर अर्जुन सिंह को कुछ हुआ तो इसके लिए सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार होंगी।
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के सातों चरणों में पश्चिम बंगाल में हिंसा देखने को मिली थी। सूबे में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हिंसक झड़पें हुई थीं। भाजपा और टीएमसी ने एक-दूसरे पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। हालांकि, हिंसा के बीच सातवें चरण में पश्चिम बंगाल में ही सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। सूबे में करीब 73 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। कैलाश विजयवर्गीय लगातार ममता बनर्जी के खिलाफ  हमलावर हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed