फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Here’s a look at what they predicted in 2014 and what actually happened

कितने सटीक थे 2014 के एग्जिट पोल- किसने क्या बताया और हुआ क्या?

Sun, 19 May 2019 02:58 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 19 May 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Here’s a look at what they predicted in 2014 and what actually happened
2014 के एग्जिट पोल में क्या कहा गया? - फोटो : अमर उजाला

छह हफ्ते की जुबानी जंग, धुआंधार प्रचार अभियान और 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें एग्जिट पोल की तरफ हैं। राजनीतिक जानकारों से लेकर राजनीतिक में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति की निगाहें 2019 के एग्जिट पोल पर लगी हुई हैं, जो शाम 6:30 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन, इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि 2014 के लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राजनीतिक पंडितों ने एग्जिट पोल के जरिए क्या अनुमान लगाया था और आखिर में जब नतीजे आए तो क्या हुआ था। क्या एग्जिट पोल सही निकले थे या फिर सारे अनुमान धराशायी हो गए थे।

विज्ञापन


हालांकि, इस बार एग्जिट पोल आने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा कर चुके हैं। अमित शाह भी भारतीय जनता पार्टी को 300 से ज्यादा सीटें मिलने की बात कह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने भी इसी बात को दोहराया है। लेकिन, इस बात का निर्णय 23 मई को ही होगा कि केंद्र की सत्ता में 2019 में कौन-सी पार्टी बैठेगी और किस पार्टी को मुकी खानी पड़ेगी।
विज्ञापन


यह बात सही है कि भारत में एग्जिट पोल को ज्यादा विश्वसनियता के साथ नहीं देखा जाता है। लेकिन, इस बार के एग्जिट पोल को लेकर दावा किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए सटीकता लाने की भरपूर कोशिश की गई है। आइए 2014 के एग्जिट पोल पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में एग्जिट पोल ने क्या कहा था?
2014 के एग्जिट पोल ने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के विजयी होने की घोषणा की थी। जबकि साल 2009 के एग्जिट पोल ने कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन की अनदेखी की थी। हालांकि, 2014 के ज्यादातर एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी के बहुमत से विजयी होने की घोषणा की थी।

 
  एबीपी न्यूज-निलसन सीएनएन-आईबीएन इंडिया टूडे-सिसरो न्यूज24-चाणक्य टाइम्स नाऊ-ओआरजी इंडिया टीवी-सी वोटर
भाजपा + 281 270-282 261-283 340 249 281
कांग्रेस + 97 90-102 110-120 70 148 101
अन्य 165 150-159 150-162 133 146 153
 

 

ज्यादातर एग्जिट पोल ने की थी भाजपा को 200 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा
ज्यादातर एग्जिट पोल ने साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 200 से ज्यादा सीटें आने का दावा किया था। लेकिन, मोदी लहर की बदौलत भारतीय जनता पार्टी 282 के प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई। उस वक्त टाइम्स नाऊ-ओआरजी ने कांग्रेस को 100 सीटें दिखाई थी, लेकिन कांग्रेस 44 सीटों पर अटक गई थी। इसी तरह यूपी में भाजपा के खाते में 80 में से कुछ एग्जिट पोल ने 45 सीटें ही दिखाई थी। लेकिन भाजपा के खाते में 71 सीटें आई थीं। 

एबीपी न्यूज-निलसन ने एनडीए को 281 सीटें दी थीं। जबकि, कांग्रेस को 97 सीटें दिखाई थीं। अन्य के खातों में 165 सीटें दिखाई थी। सीएनएन-आईबीएन ने 2014 के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 270-282 सीटें दी थीं। जबकि, कांग्रेस को 92-102 के बीच सीटें दिखाई थीं। अन्य के खाते में 150-159 सीटें दी थीं।  इस तरह, आप देखेंगे कि 2014 के एग्जिट पोल में किसी का भी अनुमान सही नहीं था। इस बार, भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत का दावा कर रही है। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का दावा किया। हालांकि, इस बीच नतीजे आने से पहले ही तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है। तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडु ने एंटी-भाजपा पार्टियों को लामबंध करना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed