फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LOk Sabha Chunav 2019: Have a glance at richest and poorest candidates

आम चुनाव 2019: पहले चरण में सबसे अमीर और सबसे गरीब उम्मीदवार हैं आमने-सामने

Wed, 10 Apr 2019 09:05 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 10 Apr 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
LOk Sabha Chunav 2019: Have a glance at richest and poorest candidates
लोकसभा चुनाव 2019- पहले चरण में कोंडा विश्वेशवर रेड्डी सबसे अमीर उम्मीदवार - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है जिसमें 18 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर देशभर से करीब 1300 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। राजनीतिक और सामाजिक सुधारों के लिए काम करने वाली एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में करोड़पति और गरीब प्रत्याशियों पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार 23 उम्मीदवारों ने कहा है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। 

विज्ञापन
 
इस रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना की चेवेला लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कोंडा विश्वेशवर रेड्डी 895 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति के साथ प्रथम चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। रेड्डी के पास 223 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी संगीता रेड्डी के पास 613 करोड़ की संपत्ति है और उनके बेटे के नाम 20 करोड़ की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उनके पास 36 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। अगर लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो उस समय उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 528 करोड़ घोषित की थी।
विज्ञापन


वहीं, एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के सबसे निर्धन तेलंगाना की चेवेला से जदयू के प्रत्याशी नल्ला प्रेम कुमार हैं जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति 500 रुपये घोषित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात ये है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में चेवेला सीट से ये दोनों सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी एक-दूसरे के सामने हैं। इस तथ्य ने चेवेला सीट को चर्चा में ला दिया है। सबकी नजर नतीजे पर है। 
 
एडीआर रिपोर्ट की कुछ खास बातें
  • पहले चरण के 1266 प्रतयाशियों मेें से 401 करोड़पति हैं।
  • सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी से और भाजपा दूसरे नंबर पर है।
  • इनमें से 70 करोड़पति उम्मीदवारों ने अपने आयकर रिटर्न का कोई विवरण नहीं दिया है।
  • पहले चरण के हर प्रत्याशी की औसत संपत्ति 6.63 करोड़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed