फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Fact Check of viral photo of Narendra Modi with Indira Gandhi

क्या इस तस्वीर में इंदिरा गांधी के साथ खड़े हैं नरेंद्र मोदी , वायरल फोटो का ये है पूरा सच

Wed, 15 May 2019 05:23 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 15 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Fact Check of viral photo of Narendra Modi with Indira Gandhi
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पीछे नरेंद्र मोदी खड़े नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में इंदिरा गांधी के साथ खड़े आठ से दस लोगों के बीच नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और खूब बहस हो रही है। इस तस्वीर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ मोदी की दुर्लभ फोटोग्राफ बताया जा रहा है। तस्वीर में मशहूर कन्नड़ अभिनेता डॉ. राजकुमार के पीछे दाड़ी- मूछ वाले शख्स को मोदी बताया जा रहा है। तस्वीर देखने पर यह शख्स एकदम नरेंद्र मोदी की ही तरह दिख रहा है। आइए इस तस्वीर की सत्यता की जांच करते हैं...

विज्ञापन


नीचे तस्वीर देखें


सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है तस्वीर
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर मोदी की बताकर काफी वायरल हो रही है। अगल-अलग ग्रुपों से इस फोटोग्राफ को पोस्ट किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसमें मोदी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के पीछे खड़े हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और आम लोग इस तस्वीर को लेकर बहस में भी पड़े हुए हैं। तस्वीर को लेकर भाजपा समर्थकों का मजाक उड़ाया जा रहा है। अमरउजालाडॉटकॉम ने इस वायरल तस्वीर की प्रमाणिकता और सत्यता की जांच की है जिसमें जो निष्कर्ष निकल हम आपको बता रहे हैं...

विज्ञापन



क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?
'अमर उजाला' की पड़ताल कहती है कि यह तस्वीर फेक है। इसमें किये जा रहे दावे एकदम गलत हैं। ऑरिजनल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके यह तस्वीर बनाई गई और इसमें फोटोशॉप के जरिए नरेंद्र मोदी की फोटो जोड़ी गई है। इस तस्वीर की पड़ताल करने के दौरान हमारे हाथ असली फोटोग्राफ लगी जो कि कुछ और ही कहानी बयां करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे देखें ऑरिजनल तस्वीर
 


इस तरह अमर उजाला की पड़ताल में यह निष्कर्ष निकलता है कि यह तस्वीर फोटोशॉप है।

 

आपके लिए 

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed