फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Exit Poll of Uttar Pradesh

Exit Poll: उत्तर प्रदेश- छह में से पांच एग्जिट पोल में भाजपा को 50 से ज्यादा सीटें

Sun, 19 May 2019 10:30 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 19 May 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Exit Poll of Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही अब एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो गया है। तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों की ओर से चुनाव नतीजे से पहले के अनुमान दिखाए जा रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं विभिन्न एजेंसियों के उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल नतीजे, किस पार्टी कितनी सीटें मिलने का अनुमान है और कौन इस रेस में सबसे आगे दिख रहा है। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। 2014 लोकसभा चुनाव मेें उत्तर प्रदेश में भाजपा-सहयोगियों को मोदी लहर के कारण 73 सीटें मिली थीं। वहीं सपा को पांच, कांग्रेस को दो और बसपा का खाता तक नहीं खुल पाया था। जानिए इस बार के एग्जिट पोल में कौन आगे दिख रहा है।
विज्ञापन

 

 

एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल

-एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 में से 21 सीटें मिलने का अनुमान। भाजपा को सिर्फ 6 सीटें मिलने का अनुमान। 

विज्ञापन
विज्ञापन

-अवध में भी भाजपा को भारी नुकसान, सपा-बसपा गठबंधन को 23 में से 14 सीटें मिलने का अनुमान। 
-अवध, पश्चिमी यूपी की कुल 50 सीटों पर भाजपा-सहयोगियों को 13, कांग्रेस को दो और गठबंधन को 35 सीटों का अनुमान। 
-बुंदेलखंड में गठबंधन को चार में से तीन सीटें, भाजपा को एक सीट। 
-पूर्वांचल में भाजपा को 26 में से सिर्फ 8 सीटें मिलने का अनुमान। 
-कुल 80 सीटों में से सपा-बसपा गठबंधन को 56 सीटें।

टाइम्स नाउ-वीएमआर

टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल में भाजपा को 58 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं सपा-बसपा को 20 जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान है। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में भाजपा को 50 सीटें, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा गठबंधन को 28 सीटें मिल रही हैं। 

न्यूज 18-इप्सोस

न्यूज 18-इप्सोस एग्जिट पोल में भाजपा को 60-62, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा को 17-19 सीटें मिलने का अनुमान। 

आजतक-एक्सिस 

आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा को 62-68, कांग्रेस को एक से दो और सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वोट शेयर: आजतक-एक्सिस के मुताबिक, यहां भाजपा का वोट शेयर 48 फीसदी, कांग्रेस आठ फीसदी, महागठबंधन 39 फीसदी रहा है।  
 

#ResultswithAmarUjala भाजपा+ कांग्रेस सपा-बसपा-आरएलडी अन्य
Aaj Tak-Axis 62-68 01-2 10-16  
ABP-Nielsen 22 02 56  
India TV-CNX 50 02 28  
News 18- Ipsos 60-62 02 17-19  
News 24-Chanakya 65 02 13  
Times Now- VMR 58 02 20  

 




यूपी में इस बार भाजपा-सहयोगियों और सपा-बसपा गठबंधन में जबरदस्त घमासान मचा है। सपा-बसपा ने चुनाव से ऐन पहले गठबंधन कर भाजपा की पूरी रणनीति को बिगाड़ दिया। सपा-बसपा के साथ रालोद भी जुड़ गया। हालांकि कांग्रेस अलग थलग पड़ गई, लेकिन उसने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान देकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया। प्रियंका ने न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के लिए प्रचार व रोड शो किया जिसमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी। 

 

2014 चुनाव के नतीजे 

2014 लोकसभा चुनाव मेें उत्तर प्रदेश में भाजपा-सहयोगियों ने मोदी लहर में 73 सीटें जीती थीं। सपा को पांच, कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। बसपा को सबसे बड़ा झटका लगा था और उसका खाता तक नहीं खुल पाया था। इस बार सपा-बसपा ने गठबंधन कर भाजपा की लड़ाई को मुश्किल बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed