{"_id":"5cc55479bdec22073e115c39","slug":"lok-sabha-chunav-2019-election-commission-refuse-complain-against-bjp-s-name-symbol-on-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम पर कमल के नीचे भाजपा लिखा होने पर विपक्ष की आपत्ति, चुनाव आयोग ने कहा- हमने नहीं किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईवीएम पर कमल के नीचे भाजपा लिखा होने पर विपक्ष की आपत्ति, चुनाव आयोग ने कहा- हमने नहीं किया
Sun, 28 Apr 2019 02:33 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न 'कमल' के नीचे भाजपा का नाम लिखे होने पर विपक्ष कर आपत्ति को चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मशीनों पर भाजपा का चिह्न आखिरी बार 2013 में अपडेट हुआ था। तब से कोई बदलाव नहीं किया गया। शनिवार को कांग्रेस, तृणमूल और अन्य दलों ने नेता इस मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मिले थे।
विज्ञापन
विपक्ष का आरोप है कि बंगाल के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में मॉक ड्रिल के दौरान मशीन पर सिर्फ कमल के नीचे भाजपा लिखा हुआ था, जबकि बाकि किसी दल का नाम चिह्न के साथ मौजूद नहीं था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, अहमद पटेल, टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी और डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मिला था और आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग से मिलने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि ईवीएम बटन में भाजपा चुनाव चिन्ह के साथ पार्टी का नाम भी लिखा हुआ है। कोई भी पार्टी नाम और सिंबल का एक साथ इस्तेमाल नहीं कर सकती है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से मांग की कि चुनाव के बाकी बचे चरणों में या तो ऐसे सभी ईवीएम हटा दिए जाएं या फिर बाकी दलों के नाम भी उनके चुनाव चिन्हों के नीचे लिखे जाएं।
विपक्ष की आपत्ति पर चुनाव आयोग ने कहा है कि भाजपा का चिह्न आखिरी बार 2013 में अपडेट किया गया था। तब से अब तक हुए चुनावों में यह वैसा ही है। फिलहाल, ईवीएम में पार्टियों के चुनाव चिह्न के साथ उम्मीदवारों के नाम और फोटो शामिल होते हैं।