फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: EC warns Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi over Modi ki sena comment

'मोदी की सेना' बयान पर नकवी को चुनाव आयोग की चेतावनी, कहा- प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल गलत

Thu, 18 Apr 2019 04:53 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 18 Apr 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: EC warns Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi over Modi ki sena comment
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI

विपक्ष की आलोचना और सुप्रीम कोर्ट की फटकार झेलने के बाद चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। चुनाव आयोग ने आज भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को 'मोदी की सेना' वाले बयान पर चेतावनी दी है। चुनाव आयोग ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सुरक्षाबलों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए ना करें और भविष्य में भी इसका ख्याल रखें।

विज्ञापन

बता दें कि नकवी ने रामपुर में तीन अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय सेना को 'मोदी जी की सेना' बताया था। जिसके बाद उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले गाजियाबाद में आयोजित एक चुनावी सभा में 'मोदी जी की सेना' कहा था। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने गंभीरता से संज्ञान भी लिया था। योगी को भी चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर ऐसे बयानों से बचने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed