भाजपा का स्टिकर लगे 'कुत्ते' को पुलिस ने पकड़ा, लिखा था- 'मोदी लाओ, देश बचाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में एक कुत्ते और उसके मालिक को पकड़ लिया गया। कुत्ते के पूरे शरीर पर स्टिकर लगा था। कुत्ते का शरीर भाजपा के चुनाव चिह्न 'कमल' और 'मोदी लाओ, देश बचाओ' के नारों से अटा पड़ा था, जिस कारण पुलिस ने दोनों को पकड़ा।
स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर अस्पताल के पास नवनाथ नगर इलाके के निवासी एकनाथ मोतीराम चौधरी को उनके कुत्ते के साथ देखा गया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि मतदान के बीच कुत्ता और उसका मालिक शहर में घूम रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियमों के तहत मतदान के दिन प्रचार करने पर रोक रहती है। चौधरी के खिलाफ चुनाव नियमों को तोड़ने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 171(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया पुलिस ने नगर निकाय से कुत्ते को अपने पास रखने को कहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.