फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साध्वी प्रज्ञा को चुनौती देने के लिए दिग्विजय ले रहे हैं 'गौ' और 'गायत्री' का सहारा, देखें तस्वीरें

Thu, 09 May 2019 02:34 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 09 May 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Digvijaya Singh offers prayers at Gayatri Temple Bhopal
गाय को चारा खिलाते दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को गायत्री मंदिर में पूजा की और गाय को चारा खिलाया। दिग्विजय सिंह के खिलाफ मैदान में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह हैं। दिग्विजय, साध्वी प्रज्ञा को चुनौती देने के लिए धर्म-कर्म और पूजा-पाठ का इनदिनों खूब सहारा ले रहे हैं। सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ बढ़ने वाले दिग्विजय सिंह का पूरा जोर इस बात पर है कि कैसे वह साध्वी प्रज्ञा से बड़े धार्मिक दिखें। इससे पहले वह अपनी पत्नी के साथ 'हटयोग' में पूजा-पाठ कर चुके हैं। पहले भी कई बार दिग्विजय सिंह कह चुके हैं कि वह बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। असली हिंदू हैं। दिग्विजय सिंह, अपने इस कदम से साध्वी प्रज्ञा और भाजपा को साफ संदेश दे रहे हैं कि सूबे में उनकी अपनी धार्मिक छवि है जो कि 'हिंदू आतंकवाद' शब्द के जनक और हिंदू विरोधी आरोपों से खराब होने वाली नहीं है। 50 सालों से राजनीति में सक्रिय दिग्विजय सिंह की यह रणनीति इस सीट के चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है।आइए तस्वीरों में देखते हैं दिग्विजय सिंह का बदला स्वरूप!

Lok sabha chunav 2019 Digvijaya Singh offers prayers at Gayatri Temple Bhopal
गाय को प्रणाम करते हुए दिग्विजय सिंह
71 साल के दिग्विजय सिंह राजनीतिक के मझे हुए खिलाड़ी हैं। 1970 में कांग्रेस में शामिल होकर 1977 में पहली बार विधायक बनने वाले दिग्विजय ने इस चुनाव में 'कांग्रेस' की राजनीति को ही पलट दिया है। कांग्रेस को अल्पसंख्यकों की राजनीति करने वाली पार्टी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन, दिग्विजय भोपाल में इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि कैसे साधु-संत उनके साथ खड़े दिखे और वह जनता के बीच साध्वी प्रज्ञा की धार्मिक छवि को कम कर सकें। 
Lok sabha chunav 2019 Digvijaya Singh offers prayers at Gayatri Temple Bhopal
दिग्विजय सिंह
यही वजह है कि दिग्विजय सिंह 'गौ' और 'गायत्री' की राजनीति में खुद को झोंके हुए हैं। 1984 में राघोगढ़ से सांसद बनने वाले दिग्विजय सिंह, साध्वी प्रज्ञा को उनके ही गौ, गायत्री और गंगा वाले रणनीति से चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Digvijaya Singh offers prayers at Gayatri Temple Bhopal
दिग्विजय सिंह
1993 से 2003 तक सूबे के मुख्यमंत्री की कमान संभाल चुके दिग्विजय सिंह इनदिनों अपनी धार्मिक छवि को भुनाने में लगे हुए हैं, ताकि चुनाव में उनको इसका फायदा मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed