फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019 Digvijay singh on Sadhvi Pragya and Hemant Karkare

EXCLUSIVE: दिग्विजय सिंह ने खुद को बताया पक्का हिंदू, साध्वी प्रज्ञा के लिए कही ये बड़ी बात

Tue, 23 Apr 2019 06:11 PM IST
ललित फुलारा डॉ प्रवीण तिवारी
डॉ प्रवीण तिवारी Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019 Digvijay singh on Sadhvi Pragya and Hemant Karkare
दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि मेरे शासन में साध्वी प्रज्ञा पर कोई मुकदमा नहीं था। उन्होंने 'अमर उजाला' से खास बातचीत में यह बात कही। दिग्विजय सिंह ने हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात का दुख है कि जिस व्यक्ति ने इस देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए उसके लिए अनगल बातें की जा रही हैं। यह बयान सोची-समझी रणनीति के तहत दिया गया है।' 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि हेमंत करकरे से उनकी फोन पर चर्चाएं होती थी लेकिन व्यक्तिगत मुलाकात नहीं थी। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि उन्होंने हेमंत करकरे को श्राप दिया था, इसलिए वह आतंकवादियों का शिकार बने। साध्वी ने उन पर खुद को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। साध्वी के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी जिसे बाद में उन्होंने वापस ले लिया था और माफी भी मांगी थी। हेमंत करकरे मुंबई एटीएस के प्रमुख थे और 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों के हाथों शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने खुद का बताया पक्का हिंदू
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं पक्का हिंदू हूं। धार्मिक हूं और धर्म का पालन करता हूं। मेरी मां भी बहुत धार्मिक थीं। मेरे पैतृक घर में सात मंदिर हैं। चार मंदिरों में अखंड ज्योत जलती है। मुझे इस बात का आश्चर्य होता है जब कोई मेरे हिंदू होने पर  सवाल उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed