फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Result 2019 News: counting Result 23 may NDA, Congress-UPA, SP-BSP Win or loss

बेचैनी भरी रात के बाद, आज फैसले की घड़ी, फिर खिलेगा कमल या विपक्ष का सपना होगा पूरा?

Thu, 23 May 2019 06:36 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 23 May 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019 News: counting Result 23 may NDA, Congress-UPA, SP-BSP Win or loss
lok sabah election 2019, PM Modi and Rahul Gandhi - फोटो : Amar ujala

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद जिस घड़ी का सबको इंतजार था, उसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कुछ घंटों के बाद देश भर की 542 लोकसभा सीटों पर रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 542 संसदीय सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


पहली बार ईवीएम गणना के साथ मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट पर्चियों (वीवीपैट) का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है। गुरुवार को फैसले का दिन होगा और इससे पहले बुधवार की रात सभी राजनीतिक दलों, नेताओं और प्रत्याशियों के लिए बेचैनी भरी होगी। 
विज्ञापन


देश की 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सात चरणों में हुये मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह अबतक का सबसे अधिक मतदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा। 

 

Lok Sabha Election Result 2019 News: counting Result 23 may NDA, Congress-UPA, SP-BSP Win or loss
Lok Sabha Election 2019 - फोटो : Rohit Jha
चुनाव लड़ने वाले प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, दिग्विजय सिंह, राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है।

सभी सीटों पर मतगणना पूरी होने के बाद देश के सर्वोच्च सदन संसद की तस्वीर साफ होगी। यह तय होगा कि देश में एक बार फिर से कमल खिलेगा या फिर कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष का सपना पूरा हो पाएगा!

चुनाव आयोग की प्रक्रिया के अनुसार सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हाथों से डाक मतपत्रों को गिनने में कम से कम कुछ घंटे का समय लगेगा। पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों को अंत में गिना जाएगा।

कुल 543 लोकसभा सीटों में से 542 पर चुनाव हुए हैं। वेल्लोर लोकसभा सीट पर धन बल का अत्यधिक उपयोग किए जाने के आधार पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था। इस सीट पर चुनाव के लिए नयी तारीख का एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed