{"_id":"5ccfcfd9bdec22070b2726f1","slug":"lok-sabha-chunav-2019-chhapra-saran-mother-did-not-vote-favourite-candidate-son-breaks-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मां ने पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं दिया तो बेटे ने तोड़ दी ईवीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मां ने पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं दिया तो बेटे ने तोड़ दी ईवीएम
Mon, 06 May 2019 11:58 AM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 06 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : ANI
बिहार में हो रहे पांचवे चरण के मतदान के दौरान सारण लोकसभा सीट में एक वोटर ने पार्टी विशेष के लिए अपनी पसंद दिखाने के लिए अजीब ही तरीका चुना। जब युवक की मां ने बेटे की पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं डाला तो गुस्से में आकर उसने ईवीएम ही तोड़ दी।
विज्ञापन
Bihar: One Ranjit Paswan arrested on charges of vandalizing an EVM machine at polling booth number 131 in Chhapra. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/0mqrXc4mjT
— ANI (@ANI) May 6, 2019विज्ञापन
ये घटना सोनपुर विधान सभा क्षेत्र के तहत यमुना सिंह मध्य विद्यालय के 131 नंबर बूथ की है। मदहल्ली चक के वॉर्ड सदस्य के बेटे रंजीत हाजरा ने मां को बताए हुए उम्मीदवार को वोट नहीं देने की वजह से उसने गुस्सा में ईवीएम को पटककर तोड़ दिया। हालांकि व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मतदानकर्मियों ने दूसरा ईवीएम लाकर मतदान दोबारा शुरू किया।
विज्ञापन
आज बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सारण लोकसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रुड़ी और महागठबंधन की और से चंद्रिका राय चुनावी मैदान में हैं।