फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: CBI, ED, IT are working like IT cell of BJP, said Tejashwi Yadav

तेजस्वी का आरोप- भाजपा के आईटी सेल की तरह काम कर रही है सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग

Sat, 27 Apr 2019 02:36 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 27 Apr 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: CBI, ED, IT are working like IT cell of BJP, said Tejashwi Yadav
tejashwi yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग पर भाजपा के आईटी सेल की तरह काम करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा है कि भाजपा के लोग विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। हमारे परिवार के खिलाफ, मायावती के खिलाफ छापेमारी चल रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे लोग जानते हैं कि विभिन्न राज्यों में महागठबंधन के हाथों उनकी हार होने वाली है। कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग भाजपा के आईटी सेल की तरह काम कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन




चौथे चरण में बेगूसराय में हो रहे मतदान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि वह राजद प्रत्याशी तनवीर हसन की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बेगूसराय से तनवीर हसन बहुत बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग(महागठबंधन) बिहार की 40 सीटों पर भाजपा से लड़ रहे हैं। हम लोग बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं, क्योंकि लोगों ने मन बना लिया है कि महागठबंधन को ही जिताना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष रहे कन्हैया की वजह से बेगूसराय हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी है। साल 2014 के चुनावी नतीजों को देखा जाए तो इस बार यहां मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है।


पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह को सवा चार लाख वोट मिले थे। तनवीर हसन ने भी मोदी लहर के बावजूद साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस बार कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी ने बेगूसराय का मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed