फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 Latest News: BJP preparation for election results day at headquarter

एग्जिट पोल से गदगद भाजपा ने शुरू की तैयारियां, कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद

Mon, 20 May 2019 10:07 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 20 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019 Latest News: BJP preparation for election results day at headquarter
भाजपा मुख्यालय - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा गदगद है। इसी को देखते हुए पार्टी ने अपने मुख्यालय में तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये तैयारियां पटना से लेकर दिल्ली मुख्यालय तक हो रही हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय में आम दिनों जैसा जोरशोर नहीं दिख रहा लेकिन कार्यकर्ता अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद में हैं। 

विज्ञापन


करीब दो महीने तक चले लोकसभा चुनाव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर पसीना बहाया है। सभी न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा के खेमे में काफी उत्साह है जिसे सोशल मीडिया पर भी महसूस किया जा सकता है। इधर रविवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल पर कहा कि सभी एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकते जिसको भाजपा ने अच्छे तौर लिया। 
विज्ञापन




बता दें कि टाइम्स नाउ-वीएमआर , न्यूज 18 आईपीएसओएस, इंडिया टुडे-एक्सिस और न्यूज 24-चाणक्य के अनुमान के मुताबिक, एनडीए क्रमशः 306, 336, 339 और 336-364 सीटें जीतेगी। जबकि दो चैनलों के पोल एबीपी न्यूज-नील्सन और एनईटीए-न्यूज एक्स ने भाजपा को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

कई बार एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। बिहार और पंजाब विधानसभा चुनावों के एग्जिट में क्रमश: भाजपा और आप को जीतते हुए दिखाया गया था। जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा के एग्जिट पोल में अधिकतर चैनलों ने त्रिशंकु विधानसभा होने का अनुमान लगाया गया था लेकिन इसके उलट हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed