फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP names 7 candidates 4 from Delhi Shankar Lalwani from Indore

भाजपा ने आखिर इंदौर के उम्मीदवार का किया एलान, दिल्ली से 4 मौजूदा सांसदों को टिकट

Sun, 21 Apr 2019 11:04 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 21 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP names 7 candidates 4 from Delhi Shankar Lalwani from Indore
भाजपा के सात और उम्मीदवार घोषित
भाजपा ने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें कुल सात नाम शामिल हैं जिनमें दिल्ली के चार, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से एक-एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। लंबी चली माथापच्ची के बाद इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट दे दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली
चांदनी चौक- डॉ हर्षवर्धन
उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
पश्चिमी दिल्ली- प्रवेश वर्मा
दक्षिणी दिल्ली- रमेश बिधूड़ी

इंदौर- शंकर लालवानी
अमृतसर- हरदीप पुरी
घोसी- हरिनारायण राजभर

देखने वाली बात ये है कि दिल्ली की चार सीटों पर सभी मौजूदा सांसदों को टिकट दे दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश की इंदौर सीट पर लंबे समय से लटके मामले को भी सुलझा लिया गया और शंकर लालवानी को टिकट दिया गया। साल 1993 में विधानसभा क्षेत्र-4 से लालवानी को भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार मिला। इसके तीन साल बाद 1996 में हुए नगर निगम चुनाव में उन्हें जयरामपुर वार्ड से टिकट मिला था। इसमें उन्होंने अपने भाई और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश लालवानी को हराया और पार्षद बने। 
विज्ञापन


वह तीन बार पार्षद रहे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हालांकि, कुछ समय बाद पार्टी ने उन्हें नगर अध्यक्ष बना दिया। नगर अध्यक्ष के पद पर रहते हुए ही उन्हें इंदौर नगर निगम प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई थी। इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे लालवानी का मुकाबला कांग्रेस के पंकज संघवी से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर से टिकट पाने वाले हरदीप पुरी केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। अब भाजपा उन्हें अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा रही है। हरदीप पुरी विदेश सेवा में रह चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2014 में मोदी लहर के बावजूद यहां से कैप्टन अमरिंदर सिंह जीते। 2017 में उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव के बाद अभी ये सीट कांग्रेस के गुरजीत सिंह के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed