फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP complains EC against TMC for inviting Ferdous Ahmed in campaign

टीएमसी के लिए बांग्लादेशी अभिनेता का प्रचार, भाजपा ने कहा पाकिस्तान से इमरान को भी बुला लेंगे!

Tue, 16 Apr 2019 03:46 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 16 Apr 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP complains EC against TMC for inviting Ferdous Ahmed in campaign
चुनाव प्रचार के दौरान फिरदौस अहमद - फोटो : social media

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद के प्रचार करने बाद से विवादों का बाजार गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की है। बता दें कि फिरदौस अहमद उत्तर दिनाजपुर जिले में टीएमसी के रायगंज लोकसभा के उम्मीदवार कन्हैया लाल अग्रवाल के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने रायगंज, हेमताबाद, करन्दिघी और इस्लामपुर अन्य टॉलीवुड एक्टर्स के साथ एक रोड शो में भाग लिया।

विज्ञापन

भाजपा ने इसे लेकर राजनीतिक अभियान में एक विदेशी नागरिक की उपस्थिति का सवाल उठाते हुए टीएमसी पर आरोप लगाया है। इधर गृह मंत्रालय ने भी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। भाजपा ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है, क्योंकि ऐसा करके टीएमसी अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में अल्पसंख्यकों की निर्णायक भूमिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी के लिए एक विदेशी नागरिक कैसे प्रचार कर सकता है। कल वो अपने चुनाव प्रचार के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी आमंत्रित करेंगे। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि एक बांग्लादेशी फिल्म स्टार को भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा नहीं होना चाहिए। टीएमसी हमसे डरी हुई है, इसलिए विदेशी कलाकारों को ला रही है।


हालांकि आचार संहिता में विदेशी नागरिक के बारे में साफ तौर पर नहीं बताया गया है। टीएमसी इसी को आधार बना कर कह रही है कि पार्टी ने इसमें कुछ गलत नहीं किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed