फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Beed seat of Gopinath Munde, LS poll, past results, all updates BJP, NCP

गोपीनाथ मुंडे की 'बीड' में बेटी बचा पाएंगी गढ़ या एनसीपी मारेगी बाजी! पढ़ें पूरा सियासी समीकरण

Thu, 18 Apr 2019 01:16 AM IST
Nilesh Kumar निलेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
निलेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Beed seat of Gopinath Munde, LS poll, past results, all updates BJP, NCP
Beed Loksabha seat Mahasangram - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत देश की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की सीट होने के कारण महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट अहम मानी जाती है। महाराष्ट्र में मुख्यत: भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच टक्कर है, लेकिन बीड की बात करें तो यहां से निर्दलीय समेत कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीड लोकसभा सीट पर 19,57,132 मतदाता हैं। इनमें से 10,39,789 पुरुष हैं और 9,17,343 महिलाएं हैं। 

बीड सीट से भाजपा ने दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे को चुनाव मैदान में उतारा है। वह मौजूदा सांसद भी हैं। वहीं, उनके खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) की ओर से बजरंग मनोहर सोनवणे उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी के सैयद मुजम्मिल सैयद जमील और बहुजन आघाडी पार्टी के विष्णु जाधव भी मैदान में हैं। प्रीतम की बहन पंकजा महाराष्ट्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। वह गुड गवर्नेंस के दावे पर प्रीतम के लिए वोटिंग कैंपेन करती रहीं। वहीं, राज्य सरकार में नेता प्रतिपक्ष धनंजय मुंडे भी प्रीतम के रिश्तेदार हैं और एनसीपी उम्मीदवार के लिए उन्होंने ताकत झोंक दी है। ऐसे में यहां लड़ाई मुंडे बनाम मुंडे हो गई है।

विज्ञापन

पहले एक नजर आंकड़ों पर

2014 लोकसभा उपचुनाव:

प्रीतम मुंडे, भाजपा
9,22,416 वोट
अशोक राव पाटिल, कांग्रेस 
2,26,095 वोट 

 

2014 लोकसभा चुनाव:

गोपीनाथ मुंडे, भाजपा
6,35,995 वोट (35%)
सुरेश रामचंद्र धास, एनसीपी
4,99,541 वोट(27%)


2009 लोकसभा चुनाव:

गोपीनाथ मुंडे, भाजपा
5,53,994 वोट(33%)
रमेश बाबूराव कोकाते, एनसीपी
4,13,042 वोट(25%),


2004 लोकसभा चुनाव:

जयसिंहराव पाटिल, एनसीपी
4,25,051वोट(32%)
सोलंकी प्रकाश सुन्दरराव, भाजपा
377,639 वोट(28%)

 

गोपीनाथ मुंडे की मौत के बाद रिकॉर्ड मतों से जीती थीं प्रीतम

Lok Sabha chunav 2019: Beed seat of Gopinath Munde, LS poll, past results, all updates BJP, NCP
Gopinath Munde Family (File Photo) - फोटो : Social Media

बीते 10 सालों के दौरान हुए तीन चुनावों से यह सीट भाजपा के पास है। 2009 लोकसभा चुनाव में एनसीपी नेता रमेश बाबूराव को हराकर गोपीनाथ मुंडे यहां से जीते थे। 2014 में एक बार फिर उन्होंने जीत हासिल की और नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट गठन के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री की शपथ ली। दुर्योगवश नौ दिन बाद ही एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी बेटी प्रीतम जीतीं और सांसद बनीं। बीड लोकसभा के इतिहास में यह उनकी रिकॉर्ड मतों सें जीत थी।

छह में से पांच विधानसभा पर भाजपा का कब्जा
बीड लोकसभा क्षेत्र के तहत छह विधानसभा सीटें आती हैं। गेवराई, माजलगांव, आष्टी, कैज और परली विधानसभा सीटों पर भाजपा का वर्चस्व है, जबकि एकमात्र विधानसभा सीट बीड में एनसीपी विधायक हैं। पांच विधानसभा सीटों पर कब्जा होने के कारण भाजपा यहां से ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करना चाहेगी। वहीं, एनसीपी भी एक बार फिर से 2009 से पहले वाला अपना इतिहास दोहराना चाहेगी।

इसके लिए कांग्रेस के साथ मिलकर एनसीपी ने खूब मेहनत भी की है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार भी यहां 'वोटकटवा' की भूमिका में होंगे। 26 में से कुछ उम्मीदवार भाजपा का वोट काटेंगे तो वहीं कुछ एनसीपी का वोट फीसदी कम करेंगे। फिलहाल यहां चुनाव प्रचार थम चुका है और पूरी ताकत झोंक चुकी भाजपा और एनसीपी की निगाह अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed