{"_id":"5cb5d994bdec220c2c2a2925","slug":"lok-sabha-chunav-2019-atr-and-literature-veterans-appeal-people-to-vote-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनल मानसिंह, अनूप जलोटा सहित 602 कला-साहित्य के लोगों ने की मोदी को वोट देने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनल मानसिंह, अनूप जलोटा सहित 602 कला-साहित्य के लोगों ने की मोदी को वोट देने की अपील
Tue, 16 Apr 2019 08:18 PM IST
Trainee Trainee
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
कला-साहित्य से जुड़े 602 कलाकारों ने की मोदी को वोट देने की अपील
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव 2019 में कलाकारों ने भी अपनी लाइन तय करना शुरू कर दिया है। सोनल मानसिंह, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, बीरेन हजारिका, हिमानी शिवपुरी, परेश रावल और राजा बुंदेला सहित कला-साहित्य के क्षेत्र से जुड़े 602 लोगों ने एक पत्र लिखकर देशवासियों से नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की है।
विज्ञापन
देशवासियों को पत्र लिखते हुए इन कलाकारों ने कहा है कि पिछले पांच सालों में इस देश ने ऐसी सरकार देखी है जो लगातार विकास के नाम पर काम करती रही है। इस समय में देश ने आत्मगौरव के साथ सिर उठाकर जीना सीखा है। कलाकारों ने देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने को समय की जरूरत बताया है। इसके पूर्व भी 900 से अधिक कलाकारों ने एक पत्र लिखकर मोदी को वोट करने की अपील जारी की थी।
विज्ञापन
इसके पूर्व, सिनेमा जगत से जुड़ीं कुछ हस्तियों ने एक पत्र लिखकर वर्तमान सरकार को देश के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और शांति के लिए खतरा बताया था। कलाकारों ने देशवासियों से वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट डालने की अपील की थी। इसी प्रकार सेना से जुड़े कुछ पूर्व अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति को पत्र लिखे जाने की बात भी सामने आई थी जिस पर खासा विवाद मचा था।
विज्ञापन