फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Assam leader Badruddin Ajmal Controversial Statement on PM Narendra Modi

पीएम मोदी को लेकर बदरुद्दीन अजमल के बिगड़े बोल, कहा- चुनाव के बाद चाय-पकौड़े बेचेंगे मोदी जी

Sat, 13 Apr 2019 12:36 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 13 Apr 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Assam  leader Badruddin Ajmal Controversial Statement on PM Narendra Modi
बदरुद्दीन अजमल - फोटो : ANI

विज्ञापन

देश में चुनावी सरगर्मी इस तरह से बढ़ गई है कि नेता अपने जुबान पर काबू नहीं कर पा रहे हैं और लगातार एक दूसरे के खिलाफ अभद्र बयान दे रहे हैं। ताजा विवादित बयान दिया है ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(एआईयूडीएफ) के नेता बदरुद्दीन अजमल ने। असम के धुबरी लोकसभा सीट से सांसद बदरुद्दीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। 

असम के चिरांग में मीडिया से बातचीत के दौरान बदरुद्दीन ने कहा कि देश में मोदी विरोधी जितने भी गठबंधन हैं, उसमे वह भी शामिल हैं। वे सब मिलकर मिलकर इस बार देश से मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मोदीजी कहीं ना कहीं जाकर चाय की दुकान चलाएंगे और पकौड़े भी बेचेंगे।

विज्ञापन
 
मालूम हो कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री पर विवादित बोल को लेकर भाजपा विरोधियों पर हमलावर रही है। पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल की है।


नाक्षी लेखी ने याचिका में कहा है कि राहुल गांधी राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। मीनाक्षी का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोगों के बीच ऐसा कह डाला कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है- चौकीदार चोर है। सोमवार 15 अप्रैल को इस याचिका पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed