{"_id":"5cdad84abdec22070a1a93a0","slug":"lok-sabha-chunav-2019-asaduddin-owaisi-supports-kamal-hasan-over-his-hindu-terrorist-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन के समर्थन में औवैसी, कहा- गांधी के हत्यारे को हम आतंकी ही कहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमल हासन के समर्थन में औवैसी, कहा- गांधी के हत्यारे को हम आतंकी ही कहेंगे
Tue, 14 May 2019 09:36 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 14 May 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi
- फोटो : ANI
अभिनेता से नेता बने कमल हासन के हिंदू आतंकी वाले बयान के समर्थन में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हम आतंकी को आतंकी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। ओवैसी ने कहा कि जिस शख्स ने महात्मा गांधी की हत्या की उसे हम आतंकी ही कहेंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिसने महात्मा गांधी की हत्या की उसे हम महात्मा कहें या राक्षस? आंतकी कहें या हत्यारा? औवैसी ने कपूर कमीशन की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में जिसकी भूमिका साजिशकर्ता की साबित हुई है, उसे आप महापुरुष कहेंगे या फिर नीच कहेंगे? हम उसे आतंकवादी कहेंगे।
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi: The person who killed Mahatma Gandhi, we would call him Mahatma or Rakshasa, terrorist or assassin? The one whose role as a conspirator was proved in Kapur commission report, you would call him a great man or 'neech'? We would've to call him a terrorist pic.twitter.com/SKhs1o7oO9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 14, 2019
मालूम हो कि, सोमवार को कमल हासन ने एक रैली कोे दौरान कहा था कि आजाद भारत का पहला आंतकवादी एक हिंदु था। जिसका नाम नाथूराम गोडसे था। अब हासन अपने इस बयान की वजह से हिंदुवादी संगठनों के निशाने पर हैं। कुछ संगठनों ने हासन को जान से मारने की धमकी भी दी है।
हासन के इस विवादित बयान पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कमल हासन के खिलाफ हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ने और उनकी भावना को आहत करने के मामले में केस भी दर्ज हुआ है। भाजपा ने सोमवार को हासन के बयान पर कहा कि एक आतंकवादी और हत्यारे में फर्क होता है।