फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Arun Jaitley demands Rahul Gandhi, sack Sam Pitroda from congress

जेटली ने पूछा, सिख विरोधी बयान के लिए क्या राहुल अपने ‘गुरु’ सैम पित्रोदा को बाहर निकालेंगे?

Fri, 10 May 2019 06:31 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 10 May 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Arun Jaitley demands Rahul Gandhi, sack Sam Pitroda from congress
अरुण जेटली

1984 के सिख विरोधी दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान के लिए कांग्रेस पर हमला बोला है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि यह अपयश का विषय है कि पार्टी को कोई पश्चाताप नहीं है । जेटली ने पूछा कि क्या राहुल गांधी इस बयान के लिये अपने ’’गुरु’’ को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। जेटली ने एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा कि यह ‘अपयश का विषय’ है कि कांग्रेस पार्टी को 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन


जेटली ने कहा कि सैम पित्रोदा का 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में ‘हुआ तो हुआ’ बयान कांग्रेस पार्टी की तरफ से 1984 के नरसंहार के बारे में पश्चाताप के अभाव को दर्शाता है। कांग्रेस अध्यक्ष क्या अपने ‘गुरु’ को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, जिन्होंने 1984 में भारत के सर्वाधिक देशभक्त समुदाय के नरसंहार को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


हरियाणा में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिख विरोधी दंगों पर पित्रोदा के बयान के लिये कांग्रेस पर हमला बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जिसने अधिकतम समय तक शासन किया वह असंवेदनशील है और यह कल बोले गए तीन शब्दों से प्रकट होता है। ये शब्द यूं ही नहीं कहे गए हैं, ये शब्द कांग्रेस का चरित्र, मानसिकता और मंशा हैं। 


उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर गुरूवार को पित्रोदा की टिप्पणी का उल्लेख करते हुये कहा कि और ये शब्द कौन से हैं 'ये हैं..हुआ तो हुआ।' मोदी ने कहा कि पित्रोदा गांधी परिवार के बेहद करीब हैं और राजीव गांधी के ‘बहुत अच्छे मित्र’ हैं। वह कांग्रेस के ‘नामदार’ अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘गुरु’ हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed