फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah says Pragya candidature is satyagrah against fake Bhagwa terror

अमित शाह बोले- प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी फर्जी 'भगवा आतंक' के खिलाफ एक 'सत्याग्रह'

Fri, 17 May 2019 06:12 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 17 May 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah says Pragya candidature is satyagrah against fake Bhagwa terror
नरेंद्र मोदी-अमित शाह - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सातवे चरण के मतदान से एक दिन पहले आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की मौजूदगी खुशी की बात है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। खासतौर पर साध्वी प्रज्ञा के बयान और भगवा आतंक को लेकर पार्टी का रुख साफ किया। 

विज्ञापन

  
प्रेस कांफ्रेस में भगवा में आतंकवाद पर पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि भगवा आतंक काल्पनिक बातें हैं। कांग्रेस पार्टी ने हिंदू संस्कृति को बदनाम किया है। वोट बैंक का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस ने ये शब्द गढ़ा है।
विज्ञापन


शाह ने प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी नकली भगवा आतंक के एक फर्जी मामले के खिलाफ एक 'सत्याग्रह' है। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि कुछ लोगों को 'समझौता एक्सप्रेस' धमाके में गिरफ्तार किया गया था, जो लश्कर से जुड़े थे। भगवा आतंक का फर्जी मामला बनाया गया था, जिसमें आरोपी बरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे पर दिए बयान को लेकर अमित शाह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 10 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। जब वह जवाब देंगी, तो पार्टी की अनुशासन समिति इस पर उचित कार्रवाई करेगी। उनके इस बयान पर भाजपा पूरी तरह से खेद व्यक्त करती है। हम ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed