दूसरे दौर में हुआ 66 फीसदी मतदान, 2014 की तुलना में तीन फीसदी कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 12 राज्यों की 95 सीटों पर शाम छह बजे तक 66 फीसदी मतदान हुआ। इस चरण में मतदान का स्तर 2014 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तुलना में लगभग तीन फीसदी कम है।
वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का फीसदी बढ़ा है जबकि ओडिशा में मतदान में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं। छह बजे बाद भी तमाम लोकसभा सीटों पर मतदान जारी था।
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम छह बजे तक उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 62.3 फीसदी और बिहार की पांच सीटों पर 62.53 फीसदी मतदान हो चुका था। वहीं उड़ीसा में 64 फीसदी मतदान हुआ। मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर 76 फीसदी दर्ज किया गया। जबकि जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर सबसे कम 43.4 फीसदी मतदान हुआ।
कहां कितनी वोटिंग?
बिहार - 62%
ओडिशा -64 %
छत्तीसगढ़ - 71%
कर्नाटक - 61.84%
पुड्डुचेरी - 78%
तमिलनाडु- 72%
जम्मू-कश्मीर - 43.40%
असम - 73%
प. बंगाल - 76.03%
मणिपुर - 74.30%
उन्होंने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर मामूली घटनाओं को छोड़कर सामान्य रूप से मतदान शांतिपूर्ण रहा।
गौरतलब है कि दूसरे चरण के मतदान वाली सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना था। कुछ सीटों पर शाम छह और कुछ पर सात बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।
(इनपुट: भाषा )
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.