फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: 16 times looser Fakkad Baba again contesting for Mathura

16 बार चुनाव हारने के बाद भी हौसला बुलंद, 76 की उम्र में फिर ताल ठोकने उतरे 'फक्कड़ बाबा'

Mon, 15 Apr 2019 12:53 PM IST
Prachi Priyam अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 15 Apr 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: 16 times looser Fakkad Baba again contesting for Mathura
मथुरा के फक्कड़ बाबा

मथुरा की सियासी महाभारत में 16 बार हारने के बाद 17वीं बार फिर मैदान में हैं यह अनोखे प्रत्याशी। नाम है फक्कड़ बाबा रामायणी और उम्र हो चली है 76 वर्ष । फक्कड़ बाबा का कहना है कि उनके गुरु ने कहा था कि 20वीं दफा में चुनाव जीतोगे। इसलिए, लगातार चुनाव लड़ रहा हूं। वे मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप गोविंद नगर स्थित गर्तेश्वर महादेव मंदिर में डेरा डाले रहते हैं। चुनाव के लिए जमानत राशि का इंतजाम भी वहीं से करते हैं।

विज्ञापन


5 विधानसभा वाली मथुरा संसदीय सीट पर भाजपा की हेमा मालिनी समेत 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा, गठबंधन के रालोद प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी गतिविधियां तो सामने आ रही हैं, जबकि बाकी किसी के बारे में प्रशासन को भी जानकारी नहीं है। फक्कड़ बाबा रामायणी तो नामांकन कराने के बाद निकले ही नहीं हैं। प्रचार के लिए किसी वाहन की अनुमति भी उन्होंने नहीं ली है। महानगर में अभी तक कहीं फक्कड़ बाबा वोट मांगते नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि फक्कड़ बाबा पहले तो चुनावों में अपने प्रचार करने के लिए जाते थे लेकिन पिछले तीन-चार इलेक्शन से वह वोट मांगने नहीं जा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके गुरु ने कहा है कि वो 20वीं बार में चुनाव जीतेंगे, इसलिए वो उसी चुनाव में पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा, गठबंधन व कांग्रेस के अलावा अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो किसी ने भी गाड़ियों की अनुमति नहीं ली है। सभाओं के बारे में भी अधिकांश ने कोई आवेदन तक नहीं किया है। अगर तीन प्रमुख प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो बाकी में से कोई भी वोट मांगते नहीं दिख रहा है। इनके बारे में कोई सियासी चर्चा भी अभी तक सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed