फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockheed Martin to showcase F-21 fighter jet and other platforms at Aero-India 2023 in Bengaluru

Aero-India 2023: अमेरिकी रक्षा कंपनी का दिखेगा दमखम, F-21 फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और एंटी-टैंक का करेगी प्रदर्शन

Sat, 04 Feb 2023 06:14 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Feb 2023 06:14 PM IST
सार

दुनिया भर की लगभग सभी प्रमुख एयरोस्पेस कंपनियों के लगभग 35,000 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में होने वाले इस शो में भाग लेने की उम्मीद है। लॉकहीड मार्टिन कंपनी अपने F-21 विमान को भारतीय वायुसेना के 114 लड़ाकू जेट के मुकाबले सबसे अच्छे विकल्प के रूप में पेश कर रही है।

विज्ञापन
Lockheed Martin to showcase F-21 fighter jet and other platforms at Aero-India 2023 in Bengaluru
F-21 fighter jet - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु में होने वाले एयरो-इंडिया शो (Aero-India Exhibition) में अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin) अपने F-21 फाइटर जेट, S-92 मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर, MH-60R रोमियो मल्टी-मिशन हेलिकॉप्टर और एंटी-टैंक हथियार जेवलिन का प्रदर्शन करेगी। एयरो-इंडिया का 14वां संस्करण 13 से 17 फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। यह एशिया के सबसे बड़े एयरोस्पेस शो माना जाता है। 

विज्ञापन


दुनिया भर की लगभग सभी प्रमुख एयरोस्पेस कंपनियों के लगभग 35,000 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में होने वाले इस शो में भाग लेने की उम्मीद है। लॉकहीड मार्टिन कंपनी अपने F-21 विमान को भारतीय वायुसेना के 114 लड़ाकू जेट के मुकाबले सबसे अच्छे विकल्प के रूप में पेश कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि वह एयरो-इंडिया शो में अपनी उन्नत रक्षा क्षमताओं की बड़ी रेंज की प्रदर्शनी करेगी, जिसमें एफ-21 लड़ाकू विमान, सी-130जे परिवहन विमान, एमएच-60आर 'रोमियो' मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टर, जेवलिन वेपन सिस्टम और S-92 मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर और अन्य शामिल हैं। लॉकहीड मार्टिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विलियम ब्लेयर ने कहा, हम अपनी उन्नत क्षमताओं का प्रदर्शन करने और 21वीं सदी के लिए अपने ग्राहकों की सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एयरो-इंडिया 2023 में भाग लेने को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकहीड का फोकस दुनिया के लिए भारत में निर्माण के लिए अवसर पैदा करना
उन्होंने कहा कि भारत में लॉकहीड का फोकस स्थानीय उद्योग के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को भरना है और दुनिया के लिए भारत में निर्माण के लिए अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि हम सामरिक सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भरता के लिए भारत में अपनी उपस्थिति और साझेदारी को मजबूत तथा विकसित करना जारी रखेंगे। ब्लेयर ने कहा, हमें भारतीय उद्योग की विनिर्माण और तकनीकी क्षमताओं में उच्च स्तर का विश्वास है, जो हमारे दो संयुक्त उद्यमों और एमएसएमई सहित सभी आकार की सार्वजनिक और निजी कंपनियों के साथ संबंधों से दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed