फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown will be imposed in Mumbai if daily coronavirus cases go over 20000 says Mayor Kishori Pednekar

Corona in Mumbai: मुंबई में लॉकडाउन की आशंका पर मेयर ने दिया जवाब, इस स्थिति में लिया जाएगा फैसला

Tue, 04 Jan 2022 05:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Jan 2022 05:09 PM IST
सार

कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने के साथ मुंबई में लॉकडाउन की आशंका भी बढ़ गई है। इसे लेकर मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को बात की और बताया कि किस स्थिति में शहर में लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
Lockdown will be imposed in Mumbai if daily coronavirus cases go over 20000 says Mayor Kishori Pednekar
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा कि अगर यहां कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई तो शहर में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लॉकडाउन लगाया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मुख्यालय में अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि सार्वजनिक बसों और लोकल ट्रेन से सफर करते समय तीन परत वाला मास्क पहनें। 

विज्ञापन


कोरोना संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें लोग
मेयर ने लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण करवा लेने की भी अपील की और कहा कि सभी लोग कोरोना वायरस से संबंधित नियमों और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का गंभीरता के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक-दो दिन में जनता को संबोधित कर सकते हैं। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह ने लॉकडाउन की ओर संकेत दिया है और मामले तेजी से बढ़ने पर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्रूज से आने वाले लोगों की होगी आरटी-पीसीआर जांच
एक क्रूज जहाज को सोमवार देर रात को मुंबई से वापस गोवा भेज दिया गया था। इस जहाज पर सवार 2000 से अधिक लोगों में से 66 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जहाज को वापस इसलिए भेजा गया था क्योंकि कुछ संक्रमित व्यक्तियों ने चिकित्सा केंद्र में भर्ती होने से इनकार कर दिया था। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में मेयर पेडनेकर ने कहा कि क्रूज शिप से गोवा से लौटने वाले लोगों की बीएमसी आरटी-पीसीआर जांच कराएगी।


20 हजार से ज्यादा दैनिक मामले हुए तो फिर लॉकडाउन
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को नागरिक केंद्रों या होटलों में क्वारंटीन किया जाएगा, अगर वह इसके लिए भुगतान करने के लिए तैयार होंगे। मेयर ने बताया कि बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और पहले ही अगर दैनिक मामले 20 हजार से अधिक होते हैं तो ऐसी स्थिति में लॉकडाउन की ओर संकेत दे चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाएं और मास्क जरूर पहनें।

'कोई लॉकडाउन नहीं चाहता, सब बुरी तरह प्रभावित होंगे'
मेयर ने कहा, 'आज कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है और निश्चित तौर पर इसे नहीं लगाया जाना चाहिए। अभी लोग इससे उबर रहे हैं। अगर फिर से लॉकडाउन लगाया गया तो यह सभी को बुरी तरह प्रभावित करेगा। लेकिन अगर कोरोना संक्रमण दैनिक मामले 20 हजार के आंकड़े को पार करते हैं तो राज्य सरकार और नागरिक निकाय की ओर से केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉककडाउन लागू किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed