फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in Tamil Nadu extended for the period of one week from 24 may without any relaxation

कोरोना : तमिलनाडु में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं की रहेगी अनुमति

Sat, 22 May 2021 03:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 May 2021 03:47 PM IST
सार

इस दौरान फार्मेसी, पशु चिकित्सा फार्मेसी, दूध की आपूर्ति, पेयजल और दैनिक समाचार पत्र वितरण जैसी गतिविधियों की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
Lockdown in Tamil Nadu extended for the period of one week from 24 may without any relaxation
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में लागू लॉकडाउन को बिना किसी ढील के 24 मई से एक सप्ताह की अवधि के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस दौरान फार्मेसी, पशु चिकित्सा फार्मेसी, दूध की आपूर्ति, पेयजल और दैनिक समाचार पत्र वितरण जैसी गतिविधियों की अनुमति रहेगी। आम जनता के लिए आवश्यक सब्जियां चेन्नई शहर और सभी जिलों में संबंधित स्थानीय निकायों और निगम के सहयोग से वाहनों में उपलब्ध कराया जाएगा। समाचार और मीडिया कंपनियां पहले की तरह काम करेंगी।

विज्ञापन


वहीं दुकानें 22 और 23 मई को रात के 9 बजे तक खुली रहेंगी जबकि निजी और सरकारी बसों को भी 22 और 23 मई तक ही चलाने की अनुमति होगी। बता दें कि तमिलनाडु में शुक्रवार को 36,184 मामले सामने आए थे और 467 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


24 मई को समाप्त हो रहा था लॉकडाउन
तमिलनाडु की सरकार ने शनिवार को कोविड-19 की वजह से राज्य में लागू लॉकडाउन की मियाद एक सप्ताह और बढ़ाने की घोषणा की। राज्य में पूर्व में घोषित लॉकडाउन 24 मई को समाप्त हो रहा था। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सरकार के इस फैसले की घोषणा अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सा विशेषज्ञों और सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों वाली विधायिका समिति की बैठक के बाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन को 24 मई से अगले एक सप्ताह के लिए बिना किसी ढील के बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाबंदियां सोमवार से प्रभावी होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों के हित के लिए दुकानें शनिवार को रात नौ बजे तक और रविवार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खुली रहेंगी जबकि बाकी दिन पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

बयान के मुताबिक अंतर जिला बस सेवा शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेंगी। सरकार के मुताबिक दवा की दुकाने विस्तारित लॉकडाउन में खुली रहेंगी और दूध, पानी और अखबारों का वितरण जारी रहेगा। स्टालिन ने कहा कि राज्य का बागवानी विभाग सुनिश्चित करेगा कि फल और सब्जियों की आपूर्ति सचल बिक्री केंद्रों के माध्यम से लोगों तक हो।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed