फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown imposed across the country to stop corona virus epidemic has become a boon for the AQi of these big cities of India

लॉकडाउन का असर: देश के इन 8 शहरों की जहरीली हवा होने लगी हैं साफ, दिल्ली ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

Sun, 29 Mar 2020 12:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 29 Mar 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Lockdown imposed across the country to stop corona virus epidemic has become a boon for the AQi of these big cities of India
तस्वीर प्रतिकात्मक - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। सड़के सुनसान पड़ी हैं और कामकाज ठप्प हो गया है। हालांकि, इस बीच एक सुकून भरी खबर भी है। दरअसल लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लग गई है और ज्यादातर कारखानें बंद हो चुके हैं। ऐसे में अब इसका असर पर्यावरण पर भी देखने को मिलने लगा है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद लगाए गए जनता कर्फ्यू के बाद से ही देश के कई शहरों की हवा की क्वालिटी में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। जिन शहरों की एयर क्वालिटी इंडेक्स घतरे की घंटी बजा रही थी, आज वहां सांस लेना काफी आसान हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जनता कर्फ्यू के बाद से देश के कई बड़े शहरों में AQI में कितना बदलाव आया है, तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

AQI के अंकों को समझें


एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को आप आसान भाषा में हवा की गुणवत्ता मापने वाला पैमाना समझ सकते हैं। इसके अंकों के आधार पर यह तय होता है कि कौन सी जगह सांस लेने के लिए जहरीली है और कौन सी साफ। आप इसे ऐसे भी याद रख सकते हैं कि जितना कम AQI होगा उतनी ही ज्यादा साफ हवा मिलेगी।

विज्ञापन
  • 0-50 AQI: साफ हवा
  • 51-100 AQI: संतोषजनक हवा
  • 101-200 AQI: खराब और अच्छे के बीचो-बीच
  • 201-300 AQI: खराब हवा
  • 301- 400 AQI: बहुत खराब हवा
  • 401- 500 AQI: खतरनाक हवा

शनिवार की हवा सबसे साफ

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की तरफ से बताया गया है कि शनिवार को देश के 101 मॉनिटर किए गए शहरों में से 35 शहर सांस लेने के लिए 'अच्छी' कंडीशन में हैं। विशेषज्ञ इस आंकड़े को अभूतपूर्व और अविश्वसनीय बता रहे हैं, जिनका कहना है कि साल 2014 में लॉन्च हुए राष्ट्रीय एयर क्वालिटी इंडेक्स को इतना बेहतर कभी नहीं देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के एक दिन बाद यानी कि शनिवार को देश की राजधानी में AQI, 45 पर था। यानी कि सांस लेने के लिए राजधानी दिल्ली शनिवार को बिल्कुल साफ थी। पिछले साल के 18 अगस्त के बाद से यह पहला ऐसा समय था जब दिल्ली 'साफ हवा' की कैटेगरी में थी। वहीं, पिछले तीन से ज्यादा सालों में यह तीसरी बार था, जब दिल्ली की हवा इतनी साफ थी। इसके अलावा यह पहली बार था जब मानसून के महीनों के अलावा दिल्ली की हवा इतनी साफ थी।

जनता कर्फ्यू के 7 दिन पहले और बाद का AQI

दिल्ली

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 163
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 103

बंगलूरू

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 82
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 70

चेन्नई

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 69
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 57

हैदराबाद

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 76
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 69

कानपुर

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 128
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 100

कोलकाता

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 140
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 95

मुंबई

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 130
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 70

पुणे

  • जनता कर्फ्यू के सात दिन पहले: 102
  • जनता कर्फ्यू के सात दिन बाद: 65

मार्च के शुरुआत से 26 मार्च तक का AQI

नई दिल्ली का ITO एरिया जो 2 मार्च तक AIQ के सबसे खतरनाक लेवल में था, वहां 26 मार्च तक AQI, 213 पर आ गया है।  वहीं, दिल्ली का लोधी रोड एरिया का AQI, 230 से घट कर 133 पर आ गया था।



मुंबई में 26 मार्च को वर्ली का AQI, 287 से सीधे 80 पर आ गया है। वहीं, कोलाबा की AQI में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला, जहां 26 मार्च को AQI, 92 से घट कर 55 हो गया है। पुणे में मार्च की शुरुआत में AQI, 184 था जो लॉक-डाउन के बाद घटकर 34 पर आ गया है। वहीं, चेन्नई का AQI, 135 से 35 पर आ गया है। जबकि, कोलकाता का AQI लेवल 310 से घटकर 151 पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed