फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lockdown auto-rickshaw driver feeding migrant labourers on pune streets with money he saved for his marriage

मिसाल: शादी के लिए बचाए पैसों से प्रवासियों को खाना खिला रहा है ऑटो चालक

Mon, 18 May 2020 02:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 18 May 2020 02:25 PM IST
सार

  • शादी के लिए बचाए पैसों से प्रवासियों को खाना खिला रहे हैं ऑटो चालक 
  • 25 मई को शादी होनी थी और इसके लिए दो लाख रुपये बचाए थे 

विज्ञापन
lockdown auto-rickshaw driver feeding migrant labourers on pune streets with money he saved for his marriage
प्रतीकात्मक - फोटो : Facebook

विस्तार

अगर कोई इंसान किसी की मदद करने की ठान ले तो ऐसा कोई काम नहीं जो वह नहीं कर सकता। इसकी मिसाल महाराष्ट्र के पुणे में एक ऑटो चालक ने पेश की है। दरअसल, उसने जो पैसे अपनी शादी के लिए जमा किए थे वह उसका इस्तेमाल प्रवासी कामगारों को भोजन कराने और परेशान लोगों की सहायता करने में खर्च कर रहा है।

विज्ञापन


30 साल के इस ऑटो चालक का नाम अक्षय कोठवले है। उन्होंने अपने विवाह के लिए दो लाख रुपए इकट्ठा किए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें विवाह स्थगित करना पड़ा। अब वह अपने पैसे का इस्तेमाल लोगों की सहायता में कर रहे हैं। इसके साथ ही वह बुजुर्ग मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त क्लीनिक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


कोठवले ने कहा, 25 मई को मेरी शादी होनी थी और इसके लिए मैंने दो लाख रुपये बचाए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण मैंने और मेरी मंगेतर ने विवाह स्थगित करने का निर्णय किया। मैंने सड़कों पर ऐसे लोग देखे जो एक वक्त का खाना तक नहीं पा रहे थे और किसी तरह जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसके बाद मैंने और मेरे कुछ दोस्तों ने इन लोगों की मदद के लिए कुछ करने की ठानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे के टिंबर बाजार इलाके के रहने वाले कोठवले ने कहा, मैंने शादी के लिए बचाकर रखी अपनी रकम का इस्तेमाल करने का निश्चय किया और कुछ दोस्तों ने भी इसमें मदद की।इस पैसे से उन्होंने सब्जी-रोटी बनानी शुरू की। इसके बाद इस भोजन को उन्होंने ऐसे स्थानों पर बांटना शुरू किया जहां प्रवासी कामगार और भूखे जमा होते हैं। 


ये भोजन वह अपने ऑटो रिक्शा से मालधक्का चौक, संगमवाडी और येरावडा जैसे स्थानों पर ले जाते हैं और भूखे लोगों को खिलाते हैं। उन्होंने बताया कि अब उनके पास पैसे धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं तो हो सकता है कि वे अब रोटी सब्जी के स्थान पर पुलाव, मसाला चावल या सांभर चावल बांटना शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed