{"_id":"5edc783a00c5977c5379862c","slug":"lockdown-alcohol-sales-fall-due-to-labors-migration-and-increase-in-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों के पलायन और टैक्स में बढ़ोतरी से शराब बिक्री में आई गिरावट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रवासी मजदूरों के पलायन और टैक्स में बढ़ोतरी से शराब बिक्री में आई गिरावट
Sun, 07 Jun 2020 10:46 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर से मजदूरों के वापस अपने घर लौटने तथा टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से शराब की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बड़े-बड़े शहरों में स्ट्रांग बीयर और देसी शराब की बिक्री को बड़ा झटका लगा है। शराब उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, तमाम राज्यों में शराब की दुकानें दोबारा खुलने के बाद माई के पहले 3 सप्ताह के दौरान बीयर की बिक्री में 60-90 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
वहीं, देसी शराब (इंडियन मेड इंडियन लिकर) की बिक्री में 30-40% की गिरावट दर्ज की गई है। उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी तथा लॉकडाउन में दुकानों तक सीमित पहुंच बीयर उद्योग के लिए सबसे बड़ा बाधक साबित हुआ है। उदाहरण के लिए पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से पहले 650 मिलीलीटर स्ट्रांग बीयर की कीमत 125 रुपए थी। जबकि वर्तमान में इसकी कीमत 170 रुपए हो गई है। जबकि आंध्र प्रदेश में इसकी कीमत 130 रुपए से बढ़कर 220 रुपए हो गई है।
विज्ञापन