फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown 3 in india: People not followed social distancing, when they go for buying liqour in shops

लॉकडाउन 3.0: शराब की दुकानों पर लोगों की उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां

Tue, 05 May 2020 09:40 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 05 May 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 3 in india: People not followed social distancing, when they go for buying liqour in shops
शराब की दुकान पर नहीं किया सामाजिक दूरी का पालन - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन 3.0 लागू है। साथ ही इस दौरान सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। इस कारण सोमवार को शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई। 

विज्ञापन


देश के लगभग हर राज्य से ऐसी तस्वीरें सामने आई, जहां दुकानों पर लोगों की भीड़ सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखाई दी। कई जगहों पर पुलिस को हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, खबरें सामने आई कि शराब की दुकानों को फिर से खोलने से कई राज्यों को जमकर मुनाफा हुआ है। 
विज्ञापन



मुंबई में पांच घंटे तक अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर माथापच्ची होती रही कि शराब की दुकानों को फिर से खोला जाए या नहीं। तीन बजे जाकर यह निर्णय लिया गया कि राज्य में फिर से शराब की दुकानों को खोला जाएगा। हालांकि, तब तक बहुत से लोग दुकानों से खाली हाथ लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुकान के मालिकों ने कहा है कि मंगलवार को फिर से दुकानें खोली जाएंगी। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के सोलापुर और औरंगाबाद के जिला प्रशासन ने जिले में शराब की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति नहीं दी। 

महिलाओं ने कतारों में लगने के दौरान दुर्रव्यवहार की शिकायत की
बंगलूरू में शराब की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिखाई दी, यहां भी लोगों ने शराब खरीदने के चक्कर में लॉकडाउन का उल्लंघन किया। कुछ लोगों ने तो कतारों में अपनी जगह खड़े होने के लिए दूसरों को काम पर रखा। 

शहर में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शराब की दुकानों के बाहर लगी कतारों में खड़ी दिखाई दी, हालांकि कुछ का कहना था कि वह इतने सारे आदमियों के होने से असहज महसूस कर रही है। कुछ महिलाओं ने आदमियों द्वारा खुद को चारों ओर से घेरे जाने की शिकायत की। वहीं, महिलाओं ने बताया कि कई लोगों ने कतारों में लगे होने के दौरान उनका मजाक बनाया। 

हालांकि, शहर की कुछ दुकानों ने महिलाओं के लिए अलग कतार बनाने का फैसला भी लिया। इनमें काग्गादासपुरा, व्हाइटफीडल्ड और इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में कुछ शराब की दुकानें शामिल थी। जहां पर महिलाओं की ज्यादा संख्या होने पर उनके लिए एक अलग कतार भी बनाई गई।

फूल बरसाकर किया गया ग्राहकों का स्वागत 
कई जगह दुकानों के मालिक ग्राहकों का स्वागत करते भी देख गए। कर्नाटक के कोलार में जब 75 वर्षीय लक्ष्मम्मा शराब की दुकान पर पहुंचा तो दुकान का मालिक चाहता था कि वह उसका पहला ग्राहक हो क्योंकि उसके नाम का अर्थ लक्ष्मी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का एक वीडियो सामने आया, जहां दुकान का मालिक लोगों पर फूलों की बारिश कर रहा है। 

कोलकाता में लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते कुछ जगहों पर मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के शहरों में भी शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। 


सोमवार को 100 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि औसत दैनिक बिक्री 70-80 करोड़ रुपये के मुकाबले सोमवार को 100 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चार घंटे से भी कम समय में 6.3 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। 

देश के कई हिस्सों से रिपोर्ट सामने आई कि बहुत से मालिकों द्वारा शराब की दुकानों को बंद करना पड़ा, क्योंकि दोपहर तक उनका स्टॉक खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed