फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Locals protest in Pakistan-occupied Gilgit-Baltistan against crackdown by Pakistani security forces

पाकिस्तान की 'शरीफ' फौज के खिलाफ PoK में सड़कों पर उतरे सैकड़ों नौजवान

Sat, 13 Aug 2016 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Locals protest in Pakistan-occupied Gilgit-Baltistan against crackdown by Pakistani security forces
2. नवाज शरीफ - फोटो : abcnewspoint.com
घाटी में आतंकी बुरहान वानी की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली शरीफ सरकार की करतूतें अब पाक अधिकृत कश्मीर से सामने आ रही है। सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार की फौज को गिलगित बाल्टिस्तान छोड़ने को कह रहे हैं। 
विज्ञापन
एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पाकिस्तान अधिकृत गिलगित बाल्टिस्तान में स्थानीय लोग पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा जान की रिहाई की मांग

Locals protest in Pakistan-occupied Gilgit-Baltistan against crackdown by Pakistani security forces
प्रदर्शनकारी पाकिस्तान से एक्टिविस्ट बाबा जान की रिहाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर नौजवान है और ये लोग पाकिस्तान फौज से गिलगित छोड़ने को कह रहे हैं। इनका कहना है कि पाकिस्तानी फौज ने 500 से ज्यादा युवाओं को जेल में डाल दिया है। 

सुरक्षा विशेषज्ञ अजय साहनी ने पाक अधिकृत कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की तारीफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पर दुनिया के सामने भारत का पक्ष कभी भी सही तरीके से नहीं रखा गया। अब यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने इस पर स्वयं बोला है। 

PM का बोलना महत्वपूर्ण

Locals protest in Pakistan-occupied Gilgit-Baltistan against crackdown by Pakistani security forces
कश्मीर - फोटो : Twitter
रक्षा विशेषज्ञ आलोक बंसल ने भी प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत ने अब स्पष्ट कर दिया है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। सभी पार्टियों को एक साथ मिलकर दुनिया को बताना चाहिए कश्मीर के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है। 

गौरतलब है कि कश्मीर मुद्दे पर शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed